भारत का चंद्रयान-3 हुआ लाॅन्च, ISRO समेत पूरे देश में खुशी का माहौल

KNEWS DESK… चंद्रयान-3 आज, शुक्रवार को दोपहर 2: 35 बजे लॉन्च हो गया है. चंद्रयान-3 को चांद तक पहुंचने में एक महीने से ज्यादा का समय लगेगा. यह 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर उतर सकता है. हालाँकि, यह दिनांक घट-बढ़ भी सकती है. इससे पहले चंद्रयान-2 को वर्ष 2019 में लॉन्च किया गया था. उस दौरान सफल लैंडिंग नहीं हो पाई थी.

यह भी पढ़ें… चंद्रयान 3 का काउंटडाउन शुरू, आज 2:35 बजे होगा लॉन्च

दरअसल आपको बता दें कि चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग का आखों देखा हाल जानने हजारों की संख्या में लोग भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन  के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा पहुंचें. हजारों की संख्या लोग इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनें। चंद्रयान के लाॅन्चिंग के बाद इसरो समेत पूरे देश के लोगों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

जहां पर लगातार सोशल मीडिया देश के कई दिग्गज नेता समेत बड़ी हस्तियां इसरो को बधाई दे रही हैं। तो वहीं पर आमजनता भी आतिशबाजी फोड़कर और मिठाई बांटकर खुशियां मना रहे हैं।

यह भी पढ़ें… चंद्रयान-3 में लखनऊ की महिला सांइटिस्ट ऋतु करिधाल निभा रही हैं अहम भूमिका

पीएम मोदी बोले-चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा

चंद्रयान-3 के लाॅन्च होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि, चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा है. ये हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं की ऊंची उड़ान है. ये महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं!

मनसुख मंडाविया ने दी बधाई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर ट्वीट कर ISRO को बधाई दी. मनसुख मंडाविया ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, गौरव के क्षण, बधाई हो भारत.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- मिशन चंद्रयान-3 की लांचिंग, नये भारत की आकांक्षाओं को नया आकाश देने जा रही

चंद्रयान-3 के लाॅन्च होने के मौके पर केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर बधाई देते हुए लिखा है कि आज का यह दिन, भारतीय इतिहास में एक विशेष महत्व का है। मिशन चंद्रयान-3 की लांचिंग, नये भारत की आकांक्षाओं को नया आकाश देने जा रही है। इस मिशन में हमारे देश के वैज्ञानिकों की वर्षों की मेहनत, लगन, समर्पण और प्रतिबद्धता जुड़ी हुई है। यह मिशन सफल हो, इसके लिए @ISRO की पूरी टीम को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

शीघ्र ही चांद पर भी तिरंगा फहराएंगे-दिल्ली सीएम 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चंद्रयान-3 के लाॅन्च होने के अवसर पर इसरो की टीम को बधाई देते हुए ट्वीटर पर लिखा है कि आज देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है। चंद्रयान-3 मिशन के द्वारा भारत एक बार फिर चांद पर कदम रखने की कोशिश करेगा। इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों को और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की पूरी टीम के साथ-साथ और समस्त देशवासियों को अनंत शुभकामनाएँ। उम्मीद है कि हम शीघ्र ही चांद पर भी तिरंगा फहराएंगे।

बाॅलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने दी बधाई

बाॅलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने ISRO को टैग करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि, भारत चंद्रमा पर अपने तीसरे मिशन के लिए पूरी तरह तैयार है। इसरो के हमारे वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण के लिए शुभकामनाएं। झंडा ऊंचा रहे हमारा। जय हिंद!

भाजपा नेता ने बाॅलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का वीडियो किया शेयर

भाजपा नेता तेमजेन इम्ना अलोंग ने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर अभिनेता अमिताभ बच्चन का एक वीडियो शेयर किया है।

यह भी पढ़ें… चंद्रयान 3 का पीएम ने फ्रांस में किया जिक्र, बोले- “मुझे रिवर्स काउंटिंग की गूंज सुनाई दे रही है”

यह भी पढ़ें… चंद्रयान का तमिलनाडु से गहरा नाता, ये हैं मून मैन ऑफ इंडिया

यह भी पढ़ें… आज उड़ान भरेगा चंद्रयान 3, 40 दिन में करेगा 3.84 लाख किमी का सफर

About Post Author