चंद्रयान 3 का पीएम ने फ्रांस में किया जिक्र, बोले- “मुझे रिवर्स काउंटिंग की गूंज सुनाई दे रही है”

KNEWS DESK- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फ्रांस में भारतीयों को संबोधित करते हुए इसरो के चंद्रयान-3 मिशन का जिक्र किया। उन्होनें कहा अभी जब मैं आपसे बात कर रहा हूं तो भारत में चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के लिए रिवर्स काउंटिंग की गूंज सुनाई दे रही है। आपको बता दें कि कुछ घंटों बाद भारत के श्रीहरिकोटा से यह ऐतिहासिक लॉन्च होने जा रहा है।

बता दें कि आज का दिन भारत और भारतवासियों के लिए गर्व भरा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अपने ड्रीम प्रोजेक्ट चंद्रयान-3 को लॉन्च करने जा रहा है। श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से शुक्रवार की 2:35 बजे चंद्रयान-3 पृथ्वी से चंद्रमा की तरफ उड़ान भरेगा। करीब 40 से 50 दिन की यात्रा करने के बाद चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेंगे। इस मून मिशन पर पूरी दुनिया की नजर है। वैज्ञानिकों ने इस मिशन को गेम चेंजर बताया है।

मोदी ने कहा कि भारत ‘मदर ऑफ डेमोक्रेसी’ है और भारत ‘मॉडल ऑफ डायवर्सिटी’ भी है। यह हमारी बहुत बड़ी शक्ति है और ताकत भी है। उन्होंने कहा कि भारत का हजारों वर्ष का पुराना इतिहास, भारत का अनुभव, विश्व कल्याण के लिए भारत के प्रयासों का दायरा बहुत बड़ा है।

उन्होंने कहा कि क्लाइमेट चेंज हो, ग्लोबल सप्लाई चेन हो, आतंकवाद हो, कट्टरवाद हो, हर चुनौती से निपटने में भारत का अनुभव, भारत का प्रयास दुनिया के लिए मददगार साबित हो रहा है।

भारत फ्रांस की दोस्ती का किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि इस बार मेरा फ्रांस आना और भी विशेष है आज फ्रांस का नेशनल डे है मैं यहां की जनता को इसकी बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न मुझे एयरपोर्ट पर रिसीव करने आई थी और कल मैं अपने मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ नेशनल डे परेड का हिस्सा बनूंगा। ये आत्मीयता सिर्फ दो देशों के नेताओं के बीच नहीं है बल्कि ये भारत और फ्रांस की अटूट दोस्ती का प्रतिबिंब है।

https://twitter.com/Knewsindia/status/1679698797612666880?s=20

About Post Author