बैटरी की टेंशन होगी खत्म! 8000mAh बैटरी वाला OPPO A7 Pro इस दिन होगा लॉन्च,मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

KNEWS DESK- ओप्पो अपने A7 Pro स्मार्टफोन को चीन में 11 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा है. फोन में 8000mAh की दमदार बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग, 120Hz OLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है. लॉन्च से पहले फोन की कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं.

स्मार्टफोन मार्केट में इन दिनों बड़ी बैटरी वाले फोन की डिमांड बढ़ रही है. इसी सेगमेंट को ध्यान में रखते हुए Oppo A7 Pro की एंट्री होने वाली है. कंपनी ने चीन में इसके लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया है. फोन 11 सितंबर को आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा. फोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी 8000mAh बैटरी हो सकती है. इसके साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा OLED स्क्रीन, हाई रिफ्रेश रेट और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स भी इसे खास बना सकते हैं.

11 सितंबर को चीन में होगी एंट्री

Oppo A7 Pro को सबसे पहले चीन के बाजार में पेश किया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन की शुरुआती कीमत करीब 2,000 युआन हो सकती है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 28 हजार रुपये के आसपास बैठती है. हालांकि, यह कीमत आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं हुई है. भारत समेत दूसरे बाजारों में फोन कब आएगा और इसकी कीमत कितनी होगी, इसे लेकर अभी कंपनी की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.

फोन में 6.57 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है. हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ज्यादा स्मूद नजर आ सकते हैं, जबकि गेमिंग के दौरान भी बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के अनुसार, डिस्प्ले में 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट भी दिया जा सकता है.Snapdragon चिपसेट और 512GB स्टोरेज

परफॉर्मेंस के लिए Oppo A7 Pro में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट मिलने की चर्चा है. हालांकि, प्रोसेसर को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.स्टोरेज की बात करें तो फोन में 8GB तक LPDDR4X RAM और 512GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिल सकती है. इसके अलावा माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाने का विकल्प भी मिलने की बात सामने आई है.फोन में Infrared Blaster दिए जाने की भी उम्मीद है, जिसकी मदद से कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को रिमोट की तरह कंट्रोल किया जा सकता है.

फोटोग्राफी के लिए Oppo A7 Pro में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है. कैमरा सेटअप के साथ LED फ्लैश दिया जा सकता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है. कैमरा स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी लॉन्च के दौरान ही स्पष्ट होगी.

Oppo A7 Pro का सबसे बड़ा हाईलाइट इसकी 8000mAh बैटरी हो सकती है. बड़ी बैटरी की वजह से सामान्य इस्तेमाल में लंबे बैकअप की उम्मीद की जा सकती है. इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद चार्जिंग को लेकर भी कंपनी पीछे नहीं रहने वाली है. फोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की बात कही जा रही है. इससे बड़ी बैटरी को अपेक्षाकृत तेजी से चार्ज किया जा सकेगा.

IP69K रेटिंग भी मिल सकती है

मजबूती के लिहाज से Oppo A7 Pro में IP69K रेटिंग मिलने की उम्मीद है. अगर फाइनल मॉडल में यह रेटिंग शामिल होती है, तो फोन को धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा मिल सकती है. डिजाइन की बात करें तो फोन का वजन करीब 206 ग्राम और मोटाई लगभग 8.8mm बताई जा रही है.

भारत में लॉन्च को लेकर क्या है अपडेट?

फिलहाल Oppo A7 Pro की आधिकारिक लॉन्चिंग चीन में तय है. भारत में इसे कब पेश किया जाएगा और यहां इसकी कीमत क्या होगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. कुल मिलाकर 8000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, 120Hz OLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा Oppo A7 Pro की प्रमुख खूबियां हो सकती हैं. अब देखना होगा कि 11 सितंबर के लॉन्च इवेंट में कंपनी इन फीचर्स और कीमत को लेकर क्या आधिकारिक ऐलान करती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *