Bigg Boss 20: लव गिल के साथ करीबी पर स्काउट ने खोला राज, गुल्लू ने दिया मजेदार जवाब

KNEWS DESK – रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें कंटेस्टेंट स्काउट अपने और लव गिल के बीच रहे रिश्ते और उससे जुड़े इमोशनल असर पर खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं। घर में लाइट बंद होने के बाद गुल्लू के साथ बातचीत के दौरान स्काउट ने लव गिल के साथ बिताए समय और उनकी केयर से जुड़े कई किस्से साझा किए।

गुल्लू से बातचीत के दौरान स्काउट ने सबसे पहले इस रिश्ते में लगाए गए वक्त को लेकर अफसोस जताया। उन्होंने कहा, “एक इंसान के पीछे मैंने कितना टाइम खराब किया है।” इसके बाद उन्होंने बताया कि लव गिल किस तरह उनकी दिनचर्या का ध्यान रखती थीं। स्काउट के मुताबिक, “ये मेक श्योर करती थी कि मैं टाइम पर खाना खा रहा हूं, सब कुछ कर रहा हूं।” उन्होंने आगे बताया कि एक बार उन्होंने लव गिल से रोजाना बालों में तेल लगाने के लिए कहा था, जिसके बाद वह नियमित रूप से ऐसा करती रहीं।

“30-30 सेकेंड तक देखे जा रही थी”

बातचीत के दौरान स्काउट ने उन पलों को भी याद किया, जब दोनों एक ही बिस्तर पर बैठकर बातें किया करते थे। उन्होंने कहा, “वो बिस्तर हब बन चुका था।” इसके बाद स्काउट ने गुल्लू के करीब बैठकर यह भी दिखाया कि लव गिल किस तरह उनके पास बैठती थीं। उन्होंने लंबे समय तक आंखों में देखने के अंदाज की नकल करते हुए कहा, “30-30 सेकेंड तक देखे जा रही थी।”

स्काउट ने अपने और लव गिल के बीच के समीकरण की तुलना एक चूहे को खाना देकर अपनी ओर बुलाने से भी की। उन्होंने कहा, “ऐसा होता है ना चूहा दौड़ रहा है, उसको खाना दे रहे हैं, इधर चल इधर चल।”

गुस्से में खुद के बाल काटने का भी किया जिक्र

बातचीत में उस घटना का भी जिक्र हुआ, जब इमोशनल होकर स्काउट ने अपने बाल मुंडवा लिए थे। अपनी उस स्थिति को याद करते हुए उन्होंने बताया कि गुस्से की चरम स्थिति में उन्हें लगा कि बाल काटने से उनका गुस्सा शांत हो जाएगा। उन्होंने कहा, “मतलब गुस्से की पीक पर होगा सोच कि वो बाल काटने से मैं अपने आपको, वो आ गया कि खुद का बाल काट दूं गुस्सा थम जाए।”

पूरे घटनाक्रम को याद करते हुए स्काउट ने आखिर में कहा, “लाइफ में कितना ट्रॉमा दे दिया।” नए प्रोमो के सामने आने के बाद स्काउट और लव गिल के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। प्रोमो में स्काउट अपने पुराने रिश्ते को याद करते हुए जहां अफसोस जताते नजर आए, वहीं उन्होंने लव गिल की ओर से मिली केयर और साथ के कई पुराने किस्से भी साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *