सीसामऊ में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज और संपत्ति के लालच में हत्या कर शव लटकाने का आरोप

कानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या कर शव लटकाने का आरोप। पुलिस ने मामले में सास, ससुर, जेठ और जेठानी को गिरफ्तार किया है।

Knews Desk- कानपुर के सीसामऊ थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर उसे प्रताड़ित करने और हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। परिवार का आरोप है कि नवविवाहिता दहेज और संपत्ति के लालच की भेंट चढ़ी है।

बताया जा रहा है कि मृतका की शादी पिछले साल सीसामऊ में रहने वाले गोपाल मिश्रा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी से पहले मृतका के परिवार से गोपाल को कैंसर होने की जानकारी छिपाई गई थी। मृतका के परिवार के मुताबिक, उसके पति को चौथे स्टेज का कैंसर है।

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि संपत्ति के लालच में नवविवाहिता को प्रताड़ित किया जाता था और इसी के चलते उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में मृतका की सास, ससुर, जेठ और जेठानी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले से जुड़े आरोपों और घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *