दिल्ली में यमुना ने तोडे़ सारे रिकॉर्ड, जलस्तर 208.66 मीटर के पार

KNEWS DESK-  दिल्ली में यमुना के अधिकतम जलस्तर का 45 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया। यमुना नदी का जलस्तर 208.66 मीटर तक दर्ज हुआ। इससे पहले 1978 को यमुना का अधिकतम फ्लड लेवल 207.49 मीटर था।

 

 

आपको बता दें कि  दिल्ली में इस बार बारिश लोगों के लिए राहत कम आफत बनकर ज्यादा आई। बारिश ने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए है। 45 साल बाद दिल्ली वासियों ने यमुना का भयानक रूप देखा हैं। 1978 मे यमुना नदी  207.49 मीटर था। इसके बाद साल 2023 मे है जब नदी का जलस्तर 208.66 मीटर तक दर्ज हुआ। राजधानी में बाढ़ जैसे हालात हैं। लोगों के घरों में पानी घुस चुका है। सड़कों पर लंबा जाम भी देखने को मिला रहा है। यमुना के वाटर लेवल कैसे मापा जाता  सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग नदी के जलस्तर और फ्लो की निगरानी के लिए कई उपाय करते है नदी के अंदर एक बड़ा पिलर डाल कर इसपर एक स्केल लगाई जाती है। नदी की क्षमता और जलस्तर को मापा जा सके।  जब नदी में पानी इस स्केल के उपर होता है तो उसे खतरे के निशान पर है। जलस्तर को कम करने के लिए नदी को दूसरी नदियों और नहरों की ओर किया जाता है। जब लगातार भारी बारिश होती है। तो सरकारी मशीनरी से नदी का नियंत्रण करना मुश्किल हो जाता है।

डूबने वाले क्षेत्र

दिल्ली के सचिवालय आईटीओ के आसपासी इलाके लाल किला  यमुना बाजार  विवेक विहार, आनंद विहार प्रीत विहार कृष्णा नगर शाहदरा  बाबरपुर अलीपुर नजफगढ़ सेक्टर  कश्मीरी यमुना के निकट ओखला पल्ला विलेज टाउन मुखर्जी नगर निरंकारी कॉलोनी  बुरारी संत नगर  गीता कॉलोनी  कई अन्य इलाके भी यमुना के डूबने वाले क्षेत्र शामिल हैं।

About Post Author