पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने जताई नाराजगी, कहा- जासूस और पता नहीं क्या क्या बोल रहे…

KNEWS DESK-  सीमा हैदर ने एक वीडियो शेयर करते हुए खुद को जासूस बताए जाने पर नाराजगी जताई पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को लेकर बवाल मचा हुआ है। ऑनलाइन गेम PUBG खेलते के दौरान एक दूसरे से प्यार हो गया।

आपको बता दें कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन की लव स्टोरी इन दिनों भारत से लेकर पाकिस्तान तक में छाई है। सीमा हैदर ने गैरकानूनी तरीके से भारत आने के अरोप मे दोनो को गिरफ्तार कर लिय़ा गय़ा था अब उन्हें जमानत मिलते ही  घर पर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई । सीमा के पास 3 आधार कार्ड और 5 फोन भी मिले हैं। सीमा का पहला पति गुलाम हैदर सऊदी अरब में है। उसने अपने बच्चों को वापस पाकिस्तान भेजने की मांग की है। सोशल मीडिया पर लोग दोनों की प्रेम कहानी की तुलना  गदर फिल्म से भी कर रहे हैं। इस बीच इन दोनों के कई रील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिनमें सीमा और सचिन को एक दूसरे के प्रति प्यार का इजहार करते देखा जा सकता है। एक वीडियो में सीमा गदर फिल्म का गाना गाती दिख रही हैं।

 

सीमा के साथ एजाज नाम का शख्स 

सीमा हैदर ने 1 वीडियो शेयर किया है। जिसमें उसने खुद को जासूस बताए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही वो एजाज नामक शख्स पर भी बोली सीमा ने कहा कि वो मेरे भाई समान थे।  मुझे नहीं लगता वो मेरे लिए ऐसी बातें करते होंगे। मुझे नहीं पता ये बातें क्यों की जा रही हैं। मैंने उसी के लिए ये वीडियो बनाया है। वो हसीना का बेटा है और जीनत का भाई हैं और मेरे मकान मालिक के भांजे हैं। तो वो आते जाते थे।एक बार हम शादी पर बाजार में शॉपिंग पर गए थे। तभी हमने एक वीडियो बनाया था। घर पर भी एक वीडियो बनाया था। इसका ये हरगिज मतलब नहीं कि मेरा उससे कोई गलत रिश्ता है। गलत बात कहने से पहले जान लें फिर कहें।

About Post Author