मेहमानों के सामने दूल्हे ने दुल्हन को जड़ा जोरदार थप्पड़

 KNEWS DESK-  एक बहुत ही अनोखा किस्सा सामने आया जिसमें जब दूल्हा- दुल्हन को रसगुल्ला खिलाने की कोशिश कर रहा था| दुल्हन खाने के मूड में बिल्कुल भी नहीं थी| वो खुद को पीछे कर लेती है जिसमें भरी महफिल में दुल्हन को दूल्हा गुस्से में जोर से थप्पड़ मार देता है।

आपको बता दें कि शादी समारोह में छोटी-मोटी बहस और लड़ाई-झगड़े होते आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन आपने दूल्हे को मेहमानों के सामने दुल्हन को थप्पड़ मारते शायद ही कभी देखा होगा. दूल्हे ने मेहमानों के सामने दुल्हन को थप्पड़ मारा दिया और सब देखते ही रह गए।दूल्हा- दूल्हन स्टेज पर जयमाला की रस्म के लिए खड़े थे। इस दौरान दूल्हा फोटों खिंचवाने के लिए दुल्हन को कुछ खिलाता नजर आ रहा है। लेकिन दुल्हन खाने के मूड में नहीं है। वो खुद को बार बार पीछे कर लेती जब भी उसे रसगुल्ला खिलाने की कोशिश करता है| दूल्हे ने जैसे ही दोबारा दुल्हन को रसगुल्ला खिलाने की कोशिश की तो दुल्हन ने मुंह फुला लिया। दुल्हन ने जैसे ही गुस्से में अपना मुंह घुमाया रसगुल्ला नीचे गिर गया लेकिन ये सब दूल्हे से सहन नहीं हुआ और गुस्से में आकर उसने दुल्हन के जोरदार थप्पड़ मार दिया। ये देख आसपास के लोग  हैरान रह गए।

 

About Post Author