बिहार में छापेमारी के दौरान बदमाशों ने SHO की गोली मारकर की हत्या

KNEWS DESK- बिहार में समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी थाना प्रभारी नंद किशोर यादव की मौत हो गई है। देर रात वो दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में छापेमारी करने गए थे। इसी दौरान लगभग  10 बदमाशों ने उन पर फायरिंग की थी। गोली उनके सिर में लगी थी। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

आपको बता दें कि मोहनपुर ओपी थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भैंस चोरी की घटनाएं हो रही थीं। जिसकी शिकारयत थाने में ग्रामिणों द्वारा कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने  जांच के दौरान पता चला था कि नालंदा का एक गिरोह इन वारदातों को अंजाम दे रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी नंद किशोर यादव ने कई भैंस बरामद की थीं। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि दलसिंहसराय एसडीपीओ दिनेश पांडे के नेतृत्व में बदमाशों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इसी सिलसिले में बीती रात थाना प्रभारी नंद किशोर यादव ने छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान उन्होंने 3 चोरों को कुछ भैंस के साथ गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद वे इन चोरों को साथ लेकर थाना में लौट रहे थे। इसी बीच थाना प्रभारी नंद किशोर यादव को सूचना मिली कि कुछ चोर दलसिंहसराय में छुपे हुए हैं। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी घटना स्थल पर छापेमारी करने के लिए पहुंचे ही थे कि तभी वहां ताक लगाए बैठे मौजूद करीब 10 बदमाशों ने अंधेरे में ही फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान गोली सीधे थाना प्रभारी नंद किशोर यादव के सिर में जा लगी। जिसके बाद प्रभारी वहीं घटना स्थल पर ही गिर गए।

जानकारी के लिए बता दें कि  पुलिस कर्मियों ने आननफानन उन्हें दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां के डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए बेगूसराय रेफर कर दिया है। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। समस्तीपुर पुलिस ने बताया की इस मामले में 3 कथित पशु तस्करों हिरासत में ले लिया गाय है। उनके अन्य साथियों को पकड़ने के लिए तलाशी जारी है।

 

About Post Author