बोल्ड अवतार में नजर आईं तेजस्वी प्रकाश, एक्ट्रेस के ग्लैम लुक ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

KNEWS DESK- टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अक्सर अपने ग्लैम अवतार को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| फैंस को एक्ट्रेस का ग्लैम लुक काफी पसंद आता है| ग्लैम और बोल्ड लुक के चलते तेजस्वी अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं| वहीं एक्ट्रेस के नए लुक का एक वीडियो सामने आया है, जिसको लेकर एक्ट्रेस बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं|

एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश का एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस व्हाइट फ्रंट ओपन टॉप और शिमरी पैंट पहने नजर आ रही हैं| इस टॉप में एक गहरी नेकलाइन और लंबे स्लीव्स हैं| इस दौरान एक्ट्रेस ने बालों में मेसी बन बनाया हुआ है| तेजस्वी ने अपने लुक को कम से कम मेकअप के साथ पूरा किया| वीडियो में एक्ट्रेस बेहद प्यारी तो लग रही हैं लेकिन उनकी हद से ज्यादा बोल्ड ड्रेस देख सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं|

तेजस्वी प्रकाश का ये वीडियो देखने के बाद यूजर्स कमेंट्स के जरिये अपना रिएक्शन दे रहे हैं| एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- हम भारतीय हैं कुछ तो शर्म करो| दूसरे यूजर ने लिखा- बकवास कपड़े डिजाइनर चेंज करो अपना| वहीं एक अन्य ने लिखा- डिफरेंट करने के चक्कर में कुछ भी पहन लेते हैं| इसी तरह लोग वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं|

About Post Author