अमिताभ बच्चन ने की फिल्म घूमर की तारीफ ,ट्रेलर देखकर हो गयी बिग बी की आंखे नम

KNEWS DESK :- अभिषेक बच्चन अपनी आगामी फिल्म ‘घूमर’ को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं| फिल्म के रिलीज से पहले ट्रेलर पेश किया गया था| जिसको फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं| साथ ही फिल्म की तारीफ बिग बी ने की है |बिग बी फिल्म का ट्रेलर देख के भावुक हो गये और अपने ब्लॉग में फिल्म के बारे में बताया है|

अमिताभ बच्चन हुए भावुक :-

फिल्म के बारे में अमिताभ बच्चन ने बताया कि यह स्पोर्ट्स ड्रामा उन्हें पसंद आया है। उन्होंने कहा  कि वह इसे देखने के बाद  भावुक हो गए थे|अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, मैंने घूमर को दो बार देखा| पहले रविवार दोपहर और फिर रात में भी और इसे बयां नहीं किया जा सकता। अविश्वसनीय, पहले सीन से ही आंखों में आंसू थे| जब इसमें अपनी संतान भी शामिल हो तो ये प्रचुर मात्रा में बहती हैं | हर कामों में उनके विचारों, शब्दों और कार्यों से अलग आश्चर्य होता है |

फिल्म की कहानी :-

अमिताभ बच्चन कहते हैं कि फिल्म की कहानी में भावनाएं क्रिकेट के खेल और एक लड़की और उसकी महत्वाकांक्षा से संबंधित हैं  और यह वास्तव में चित्रण की भावना है जिसमें यह न केवल खेल को प्रभावित करती है, साथ ही परिवार को भी प्रभावित करती हैं। यह हमारे वर्णन करने के तरीके की सरलता है| यह वह टेलेंट है जिसके साथ आर बाल्की ने हमारे सामने सबसे सरल तरीके से बहुत कुछ बुना है, और हमे दिखाया है|फिल्म एक पैराप्लेजिक खिलाड़ी की कहानी है, जिसका अभिनय सैयामी खेर ने किया है। और अभिषेक उनके क्रिकेट कोच की भूमिका में हैं।

 

About Post Author