एमएस धोनी के लिए गौतम गंभीर ने बोली ऐसी बात, पढ़ने के बाद भी आपको नहीं होगा यकीन

KNEWS DESK – पूर्व बल्लेबाज़ गौतम गंभीर ने कई बार अपने बयनों में टीम के प्लेयर्स की बाते कही है| उन्होंने कई बार बयानों में इस बात की चर्चा की है कि विश्व कप का क्रेडिट सिर्फ एक छक्के को दिया जाता है, पूरी टीम को नहीं, लेकिन इस बात गौतम ने धोनी के लिए ऐसी बात बोली है जिसे पढ़कर आप भी हैरान हो जायेंगे |

गौतम गंभीर ने दिया बयान 

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए जो किया है, वो अभी तक कोई कप्तान नहीं कर सका है| धोनी अब तक इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताई हैं| 2011 के वनडे वर्ल्ड कप में धोनी ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई थी| वहीं धोनी के साथी और पूर्व बल्लेबाज़ गौतम गंभीर कई बार अपने बयनों में ऐसा बोल चुके हैं कि विश्व कप का क्रेडिट सिर्फ एक छक्के को दिया जाता है, पूरी टीम को नहीं|

लेकिन इस बार गंभीर ने धोनी पर बड़ा ही चौंकाने वाला बयान दिया है| इस बार गंभीर ने पूर्व कप्तान की तारीफ की है| गंभीर ने कहा कि धोनी ने टीम की ट्रॉफी के लिए अपने अंतर्राष्ट्रीय रनों का बलिदान दिया है| गौतम गंभीर ने कहा कि धोनी अपने करियर में और रन बना सकते थे, लेकिन उन्होंने टीम को खुद से आगे रखा|

2013 में जीती आईसीसी ट्रॉफी

टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में आखिरी आईसीसी ट्रॉफी जीती थी| इसके बाद से भारत सिर्फ आईसीसी ट्रॉफी का इंतज़ार ही कर रहा है|इस बार वनडे वर्ल्ड कप  2023 भारत की मेज़बानी में खेला जाना है, जिसमें एक बार फिर भारत से ट्रॉफी जीतने की उम्मीद की जा रही है| भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में वर्ल्ड कप खेलेगी| विश्व कप से पहले टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप 2023 का खिताब जीत लिया है|

About Post Author