प्रियंका चोपड़ा ने पूरी की हॉलीवुड फिल्म ‘हेड ऑफ स्टेट’ की शूटिंग, एक्ट्रेस ने सेट से शेयर की तस्वीरें

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म हेड ऑफ स्टेट को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं| एक्ट्रेस ने आज हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है| इस फिल्म में इदरीस एल्बा और जॉन सीना भी मुख्य भूमिका में हैं| वहीं प्रियंका ने इंस्टाग्राम पोस्ट में फिल्म को लेकर अपडेट शेयर किया|

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अमेजन स्टूडियो से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें फिल्म के सेट से कई प्यारी तस्वीरें हैं| साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- और यह ख़त्म हो गया| एक साल हो गया, ठीक है, बहुत कुछ हुआ लेकिन हम यहां हैं। आज रात मैं एक ऐसे सेट पर पहुंची, जो हमेशा हंसी और व्यावसायिकता से भरा रहता था| यह दुर्लभ संयोजन हमेशा नहीं होता है| यह फिल्म बहुत आसान थी, क्योंकि कलाकार और क्रू हर दिन अपने ए गेम के साथ तैयार होकर आते थे|

प्रियंका ने आगे लिखा- इस पर हमारे व्यवसाय के कुछ दिग्गजों के साथ काम करना सम्मान की बात है| आशा है, आप सभी को इसे देखने में उतना ही आनंद आएगा, जितना हमें इसे बनाने में आया|

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म हेड ऑफ स्टेट के निर्देशक इल्या नैशुलर हैं| फिल्म का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.