सेल्फी लेते समय फैन ने काजल अग्रवाल को गलत तरीके से लगाया हाथ, अनकंफर्टेबल हुईं एक्ट्रेस

KNEWS DESK- साउथ सुपरस्टार काजल अग्रवाल का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन सेल्फी लेने के दौरान एक्ट्रेस को गलत तरीके से हाथ लगाता है| काजल का ये वीडियो अब चर्चा में बना हुआ है|

दरअसल, काजल अग्रवाल हाल ही में हैदराबाद में एक स्टोर के लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं| इस दौरान एक्ट्रेस के पिता विनय भी उनके साथ थे| वहीं सामने आए वीडियो में काजल अग्रवाल इवेंट में भारी भीड़ के बीच खड़ी नजर आ रही हैं| उसी समय एक फैन बड़े उत्साह के साथ एक्ट्रेस संग तस्वीर लेने वहां आता है और पीछे से एक्ट्रेस की कमर में हाथ रखकर सेल्फी लेता है| उसकी इस हरकत से काजल तुरंत अनकंफर्टेबल हो जाती हैं| एक्ट्रेस के सिक्योरिटी तुरंत उन्हें प्रोटेक्ट करते हैं|

काजल अग्रवाल का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| वीडियो देखकर एक्ट्रेस के हाथों के इशारों से पता चल रहा है कि उनको फैन की ये हरकत बिल्कुल भी पसंद नहीं आई| काजल कोई पहली एक्ट्रेस नहीं हैं बल्कि इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेस ऐसे फैंस का सामना कर चुकी हैं, जिन्होंने उन्हें गलत तरीके से छुआ हो|

About Post Author