अजय देवगन की शैतान ने एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों, ओपनिंग डे पर कर सकती है इतना कलेक्शन

KNEWS DESK – अजय देवगन इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म शैतान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं| फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी| फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गयी है| फिल्म ने एडवांस बुकिंग में खूब नोट छाप रही है| रिपोर्ट के मुताबिक आपको बताते है कि फिल्म ओपनिंग डे पर कितनी कमाई कर सकती है|

Shaitaan Ajay Devgn Upcoming Horror And Thriller Movie To Release On This Date - Ajay Devgn की सुपरनैचुरल मूवी बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए है तैयार, इस दिन रिलीज होगी

अजय देवगन की शैतान 

अजय देवगन की शैतान का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| इस फिल्म में अजय के आलावा आर माधवन और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस ज्योतिका भी लीड रोल में है| शैतान में आर माधवन ने विलेन की भूमिका निभाई है| वहीं अब फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गयी है| फिल्म एडवांस बुकिंग में अच्छा कलेक्शन कर रही है|

शैतान की एडवांस बुकिंग 

फैन्स में फिल्म को लेकर क्रेज बढ़ता जा रहा है| जिसका अंदाज़ा फिल्म की एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है| अजय देवगन की फिल्म ने फ़िलहाल एडवांस बुकिंग से फिल्म ने 2 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं| शैतान ने 2D शोज के लिए सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग मुंबई में हुई है| यहां से फिल्म ने लगभग 42 लाख रुपए कमा लिए हैं| NCR रीजन से शैतान ने 33 लाख तक का कलेक्शन कर लिया है| अभी ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर 10 से 12 करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर सकती है| ये सिर्फ प्रेडिक्शन है, बाकी असली जानकारी 8 मार्च को मिलेगी|

शैतान

ये एक सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हॉरर फिल्म है| इसमें इंडिया में किस तरह से काला जादू होता है और कैसे उसका असर होता है इसके बारे में दिखाया जाएगा| फिल्म जियो स्टूडियो, देवगन फिल्म और पेनारोमे स्टूडियो के बेनर तले बनाई जा रही है| इस फिल्म को अजय देवगन ही प्रोड्यूस कर रहे हैं| वहीं, फिल्म को कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक डायरेक्ट कर रहे हैं|  8 मार्च को फिल्म थिएटर्स में रिलीज की जाएगी|

यह भी पढ़ें – अजय देवगन की मैदान का ट्रेलर हुआ लॉन्च, इवेंट में पहुंची फिल्म की स्टारकास्ट

About Post Author