अजय देवगन की मैदान का ट्रेलर हुआ लॉन्च, इवेंट में पहुंची फिल्म की स्टारकास्ट

KNEWS DESK – अजय देवगन की फिल्म मैदान का ट्रेलर आज 7 मार्च को रिलीज कर दिया गया है| फैन्स फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं मैदान में अजय देवगन ने फुटबॉल कोच का रोल प्ले किया है वहीं फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मैदान की स्टारकास्ट को स्पॉट किया किया है| अजय देवगन, बोनी कपूर, रूमी जाफरी और प्रियामणि गुरुवार को मुंबई में “मैदान” के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नजर आए। “मैदान” अमित रविंदरनाथ शर्मा द्वारा निर्देशित और बोनी कपूर और ज़ी स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है, जो भारतीय फुटबॉल के सुनहरे वर्षों का जश्न मनाती है।

अजय देवगन ने पैंट के साथ ग्रे स्वेटर चुना। उन्होंने अपने लुक को शेड्स और ब्लैक शूज से पूरा किया।

बोनी कपूर ने पैंट के साथ नीली शर्ट पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को शेड्स और शूज से पूरा किया।

रूमी जाफरी को गहरे नीले रंग की टी-शर्ट के साथ डेनिम जींस और काले जूते पहने देखा गया।

प्रियामणि गहरे नीले रंग की साड़ी और सुनहरी हील्स में खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने मिनिमल मेकअप लुक चुना।

यह भी पढ़ें – 3 फुट के गणेश बरैया बने MBBS डॉक्टर, जानें संघर्ष की कहानी

About Post Author