सनी लियोनी ने दिया यूपी पुलिस भर्ती का एग्जाम ! एडमिट कार्ड का फोटो सामने आया

KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश में दो दिनों से यूपी पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती की परीक्षा चल रही है| उम्मीदवार दूर- दूर से एग्जाम देने यूपी आ रहे हैं| बीते दिन कई केन्द्रों में ये परीक्षा आयोजित हुई, आज भी यूपी के कई जिलों में उम्मीदवार यूपी पुलिस भर्ती का पेपर दे रहे हैं| वहीं इस बीच एक स्टूडेंट्स का पुलिस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो इस समय चर्चा में बना हुआ है| बता दें कि चर्चा में चल रहे एडमिट कार्ड में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की तस्वीर नजर आ रही है|

सनी लियोनी के नाम से वायरल हो रहे एडमिट कार्ड पर एक्ट्रेस की दो तस्वीरें भी नजर आ रही हैं| जानकारी के अनुसार, जब इसकी सूचना अफसरों के पास पहुंची तो प्रशासन ने हैरानी जताई| अब प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए एक्शन मोड पर है|

सनी लियोनी के नाम से सामने आए एडमिट कार्ड को फेक बताया जा रहा है, लोग इसे किसी अज्ञात की शरारत बता रहे हैं| वहीं जिसके द्वारा एडमिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया है, उसका तिर्वा के श्रीमती सोनेश्री समारक बालिका महाविद्यालय में एग्जाम था| अब ये प्रवेश पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है|

About Post Author