रश्मिका मंदाना को लेकर बड़ी खबर आई सामने, मौत के मुंह से बाहर निकलीं एक्ट्रेस, जानें वजह

KNEWS DESK- मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है| एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि वो एक हादसे में अपनी जान गंवाने से बाल- बाल बचीं| रश्मिका का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

बता दें रश्मिका मंदाना ने मुंबई से हैदराबाद तक का सफर तय किया था| वहीं इस सफर के दौरान रश्मिका के फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई| इस दौरान की एक फोटो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें वह एक्ट्रेस श्रद्धा दास के साथ सीट पर बैठी नजर आ रहीं हैं| तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- यह सिर्फ एक जानकारी है कि इस तरह हम मौत से बचे हैं| इमरजेंसी लैंडिंग की वजह से फ्लाइट 30 मिनट बाद मुंबई के लिए वापसी हुई| इस हादसे में जान का खतरा बना था, हालांकि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और सारे यात्री सुरक्षित हैं|

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बताएं तो रश्मिका मंदाना जल्द ही पुष्पा 2 में नजर आने वाली हैं, ये फिल्म 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली है| फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

About Post Author