शाहिद कपूर ने देखी ‘मैदान’, अजय देवगन की फिल्म का शेयर किया रिव्यू

KNEWS DESK – अजय देवगन की मैदान ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है| फिल्म सैय्यद अब्दुल रहीम कहानी पर बेस्ड है| अजय देवगन ने फिल्म में शानदार एक्टिंग की है| वहीं एक्टर की मैदान को लेकर शाहिद कपूर ने अपना रिव्यू शेयर किया, और बताया है कि उन्हें फिल्म कैसी लगी|

शाहिद कपूर ने शेयर किया रिव्यू 

अजय देवगन की मैदान को फैन्स के लेकर क्रिटिक्स ने फिल्म की तारीफ की है| वहीं बॉलीवुड के सितारों को भी मैदान काफी पसंद आ रही है| करण जौहर से लेकर वरुण धवन तक ने मैदान की तारीफ की है| वहीं अब बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर ने भी अपना रिव्यू शेयर किया है|

Maidaan का रिव्यू करने से खुद को नहीं रोक पाए Shahid Kapoor, बोले- 'अच्छी फिल्में देखने लायक...' - Shahid Kapoor review Ajay Devgn Starrer Maidaan says it Good films deserve to be

शाहिद कपूर ने अमित शर्मा निर्देशित ‘मैदान’ देखने के बाद बताया कि फिल्म ने उनका दिल छू लिया है| शाहिद ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म को लेकर अपना रिव्यू बताया है। शाहिद ने कहा कि आज मैदान देखकर वाकई एन्जॉय किया| इसे बहुत अच्छे से बनाया गया है| साथ ही एक्टर ने लोगों से फिल्म देखने की अपील भी की| यह सभी के लिए वास्तविक पोस्ट है| अच्छी फिल्में देखने लायक हैं। पूरी टीम को ऑल द बेस्ट|”

अजय देवगन की मैदान

स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैदान भारतीय फुटबॉल टीम के कोच और मैनेजर सैय्यद अब्दुल रहीम की बायोपिक है। अजय देवगन ने अब्दुल रहीम का किरदार निभाया है। अजय के साथ फिल्म में प्रियामणि, गजराज राव, नितांशी गोयल, सनी यादव समेत कई स्टार्स ने अहम भूमिका निभाई है| फैन्स को फिल्म काफी पसंद आ रही है| फिल्म ने अब तक 10 करोड़ का बिज़नेस कर लिया है|

यह भी पढ़ें – सोनू सूद के एक्स पोस्ट पर भड़के यूजर्स, किये जमकर कमेंट्स

About Post Author