लोकसभा चुनाव 2024: छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर वोटिंग जारी, जानें 11 बजे तक कितने प्रतिशत हुआ मतदान

KNEWS DESK – 18वीं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज 7 मई को जारी है| छत्तीसगढ़ की सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर पर मतदान हो रहा है| वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी| वहीं 11 बजे तक के नतीजे आ गए हैं|

छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर 11 बजे तक हुआ मतदान 

छत्तीसगढ़ की 7 सीटों सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर पर 11 बजे तक 29.90% मतदान हुआ|छत्तीसगढ़ में मंगलवार सुबह से ही वोट डालने के लिए लोग लाइन में लगे दिखे। सुबह सात बजे वोटिंग शुरू हुई है और शाम छह बजे तक चलेगी आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में 26 महिलाओं समेत कुल 168 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य के कुल वोटरों में से 69,33,121 पुरुष, 69,67,544 महिलाएं और 620 थर्ड जेंडर के सदस्य शामिल हैं।

बता दें कि देश के 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान जारी है| जिसके नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.