मध्यप्रदेश की 9 सीटों पर मतदान जारी , जानें 11 बजे तक कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

KNEWS DESK – 18वीं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज 7 मई को शुरू हो चुका है| मध्यप्रदेश की 9 सीटों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल पर मतदान हो रहा है| चुनाव मैदान में 127 उम्मीदवार अपनी किस्मत को आजमा रहे हैं|वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी| वहीं 11 बजे तक के नतीजे आ गए हैं|

मध्यप्रदेश में सुबह 11 बजे तक हुई वोटिंग 

मध्यप्रदेश की 9 सीटों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल पर 11 बजे तक 30.21% फीसदी मतदान हुआ| चुनावी मैदान में 127 उम्मीदवार हैं| जिनकी किस्मत इन सीटों के 1 करोड़ 77 लाख मतदाता लिखेंगे| वहीं तीसरे चरण में इन सीटों में से सबसे ज्यादा प्रत्याशी भोपाल लोकसभा से हैं| यहां करीब 22 उम्मीदवार मैदान में हैं, और अपना भाग्य आजमा रहे हैं|

मध्य प्रदेश की 11 सीटों पर हुआ मतदान  

बैतूल – 32.65%

भिंड – 25.46%

भोपाल – 27.46%

गुना – 34.53%

ग्वालियर – 28.55%

मुरैना – 26.55%

राजगढ़ – 34.81%

सागर – 30.31%

विदिशा – 33.64%

आपको बता दें कि देश के 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान हो रहा है| जिसके नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

About Post Author