लोकसभा चुनाव 2024: बिहार में तीसरे चरण की वोटिंग जारी, 11 बजे तक 24.41% हुआ मतदान

KNEWS DESK-  लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान 7 मई यानी आज सुबह 7 बजे से जारी है| बता दें कि 10 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 93 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है| वहीं बिहार में संसदीय चुनाव के तीसरे चरण में पांच सीटों पर मतदान हो रहा है| चुनाव आयोग ने 11 बजे तक के मतदान आंकड़ें भी जारी कर दिए हैं|

बिहार की 5 सीटों पर 11 बजे तक 24.41 प्रतिशत हुआ मतदान 

अररिया- 25.97%

झंझारपुर- 22.39%

सुपौल- 25.98%

मधेपुरा- 23.31%

खगड़िया-  24.49%

आपको बता दें कि बिहार में लगभग 120 महिलाओं सहित 1,300 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं| 8.39 करोड़ महिलाओं सहित कम से कम 17.24 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र हैं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.