लोकसभा चुनाव 2024: पश्चिम बंगाल में 11 बजे तक 32.82% हुई वोटिंग, जानें अपडेट

KNEWS DESK-  लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान 7 मई यानी आज सुबह 7 बजे से जारी है। बता दें कि 10 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 93 सीटों पर वोटिंग हो रही है। वहीं पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण में चार सीटों मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद पर मतदान हो रहा है| चुनाव आयोग ने 11 बजे तक के आंकड़ें भी जारी कर दिए हैं|

पश्चिम बंगाल की 4 सीटों पर 11 बजे तक 32.82 प्रतिशत हुआ मतदान 

मालदा उत्तर-  31.73%

मालदा दक्षिण-  33.09%

जंगीपुर- 33.81 %

मुर्शिदाबाद- 32.72%

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में 36,12,395 महिलाओं और 154 थर्ड जेंडर सहित कुल 73,37,651 लोग मतदान करने के पात्र हैं, जो 7,360 पोलिंग केंद्रों पर अपने वोट का प्रयोग करेंगे| थर्ड फेज में चुनाव लड़ रहे 57 उम्मीदवारों में से जंगीपुर से 14, मालदाहा उत्तर से 15, मालदाहा दक्षिण से 17 और मुर्शिदाबाद से 11 उम्मीदवार हैं|

About Post Author