सोनू सूद के एक्स पोस्ट पर भड़के यूजर्स, किये जमकर कमेंट्स

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने अच्छे नेचर के लिए भी जाने जाते हैं| एक्टर हमेशा लोगों की मदद करते रहते हैं| सोनू सूद को लोग भगवान की तरह पूजते हैं| एक्टर भी दिल खोल कर सभी की मदद करते हैं, लेकिन हाल ही में सोनू सूद ने एक पोस्ट शेयर किया| जिसपर यूजर्स एक्टर पर जमकर तंज कस रहे हैं|

सोनू सूद ने शेयर किया पोस्ट

सोनू सूद ने एक्स पर लिखा, अगर स्विगी के डिलीवरी बॉय ने किसी के घर खाना पहुंचाते समय एक जोड़ी जूते चुरा लिए तो उसके खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई न करें| वास्तव में उसके लिए जूते का नया पेयर खरीदें| उसे सचमुच जरुरत हो सकती है| दयालु बनें| सोनू सूद का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो गया| जिसके बाद से लोग उनपर जमकर तंज कसते नजर आ रहे हैं|

यूजर्स ने कसे तंज 

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, यदि कोई चेन स्नैचर आपकी सोने की चेन चुरा लेता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई न करें बल्कि उसे नई सोने की चेन खरीदकर दें| उसे सचमुच ज़रूरत हो सकती है| दयालु बने| वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, यदि कोई एक्टर सेवियर बनने की कोशिश करता है, तो उसे गंभीरता से न लें| वह अपने स्किल्स का उपयोग करके एक अलग बिजनेस चला सकता है|

पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और अपनी राय साझा कर रहे हैं|

यह भी पढ़ें – ‘केजरीवाल से जेल में नहीं होने दी गई पत्नी की फेस टू फेस मुलाकात’, संजय सिंह का बड़ा दावा

About Post Author