दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत दिखीं परिणीति वहीं किसी शहजादे से कम नहीं लगे राघव, Mr और Mrs का वेडिंग लुक हुआ वायरल

KNEWS DESK- सभी फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है| फैंस बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा की शादी का काफी बेसब्री से इन्तजार कर रहे थे| अब दोनों ने सात फेरे ले लिए हैं और परिणीति हमेशा-हमेशा के लिए राघव की हो गईं| इनकी शादी इस साल की सबसे बड़ी शादियों में से एक है| आखिरकार ये शानदार कपल की शादी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं|

ये तस्वीरें परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं| उन्होंने ये फोटोज शेयर करते हुए लिखा- ब्रेकफास्ट टेबल पर पहली बात बात करते हुए हमारा दिल को इस बारे में पता था| इस दिन का मुझे लंबे समय से इंतजार था| हम दोनों Mr and Mrs बनकर बहुत खुश हैं| एक दूसरे के बिना हम नहीं जी सकते| हमारा फॉरइवर अब शुरु होता है!

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने झीलों के शहर में इंटीमेट वेडिंग की है| कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं|

परिणीति अपनी वेडिंग पर बिल्कुल परी जैसी खूबसूरत दिखीं| वहीं राघव भी किसी शहजादे से कम नहीं लगें| अपने सुन्दर ऑउटफिट के साथ ही एक्ट्रेस ने खूबसूरत गहने भी पहने|

ये प्यारे कपल ने पंजाबी रीती रिवाज से शादी रचाई| खूबसूरत तस्वीरों में राघव-परिणीति की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है| हर किसी नजरें इनसे हट नहीं रही हैं|

About Post Author