कॉमेडियन भारती सिंह हॉस्पिटल में हुईं एडमिट, जल्द होगा ऑपरेशन

KNEWS DESK – लाफ्टर क्वीन भारती सिंह हमेशा अपने टैलेंट से सभी को हंसाती रहती है| भारती किसी न किसी रियलिटी शो में भी नजर आती रहती हैं| कॉमेडियन का सफर काफी मुश्किलों से भरा रहा है| कॉमेडियन ने व्लॉग में बताया कि वो इस समय हॉस्पिटल में एडमिट हैं|

Bharti Singh: कॉमेडियन भारती सिंह हुईं अस्पताल में भर्ती

भारती की तबीयत हुई ख़राब 

व्लॉग में भारती ने अपने फैन्स के साथ शेयर किया है कि वो पिछले कुछ दिनों से गंभीर पेट दर्द से जूझ रही थीं लेकिन वो एसिडिटी समझकर नज़रंदाज़ कर रही थीं| जब भारती से दर्द सहन नहीं हुआ तो वो डॉक्टर के पास पहुंचीं|जहां उन्हें पता चला कि उनके गॉल ब्लैडर में पथरी है| भारती का कहना है कि अब वह इस समस्या के इलाज के लिए ऑपरेशन करवाएंगी| व्लॉग में भारती की हालत काफी खराब लग रही थी| उन्हें इस तरह से देख उनके फैन्स काफी चिंतित हो गए हैं|

बेटे की आ रही याद 

भारती ने बताया कि उन्हें अपने बेटे की बहुत याद आ रही है| उनकी आंखें भी नम नजर आ रही थीं| अपने व्लॉग में भारती ने बताया कि उन्हें पहले लगा कि पेट में किसी तरह का इन्फेक्शन या फूड पॉइजनिंग हो गई है| लेकिन जब उन्हें पित्त की थैली में पथरी का पता चला तो वह भी दंग रह गईं| कॉमेडियन का कोकिलाबेन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है| इस बीमारी में हमेशा ऑपरेशन ही किया जाता है|

अपने बेटे को लेकर बात करते हुए कॉमेडियन भारती ने बताया कि ऐसा पहली बार है जब वो अपने बेटे से दूर हैं| उन्होंने आगे बताया कि उसका ध्यान रखने के लिए घर में दादी और चाची हैं, लेकिन मैं उसके पास नहीं हूं| भारती सिंह का बेटा गोला 2 साल का हो गया है|

यह भी पढ़ें – आदिवासियों का सम्मान नहीं करती कांग्रेस- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.