शिवांगी जोशी संग इंगेजमेंट की खबरों पर कुशाल टंडन ने किया रिएक्ट, बताया सच

KNEWS DESK- टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा शिवांगी जोशी और मशहूर एक्टर कुशाल टंडन की सगाई की खबरें इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं| कहा जा रहा है कि लम्बे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अब दोनों सगाई कर अपने रिश्ते को एक नाम देने जा रहे हैं| वहीं इन ख़बरों पर कुशाल टंडन ने चुप्पी तोड़ी है और सच का खुलासा किया है|

एक्टर कुशाल टंडन ने सोशल मीडिया के जरिये कहा कि यार मीडिया वालों एक बात बताओ, मेरी इंगेजमेंट हो रही और मुझे ही नहीं पता| मैं यहां थाईलैंड में मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ले रहा हूं| ऐसा कैसे कर लेते हैं आप लोग| मेरे भाई लोग थोड़ी बहुत तो सच्ची खबर रखा करो| ये आपका सोर्स है कौन? साथ ही कुशाल ने पंचिंग बॉल को पंच करते हुए अपनी एक तस्वीर भी शेयर की|

दुल्हन बनेंगी 'ये रिश्ता...' फेम शिवांगी? उम्र में बड़े हीरो संग अफेयर, सगाई की तैयारी! - Shivangi joshi dating 14 years older kushal tandon both in serious relationship may engaged soon ...

वहीं शिवांगी जोशी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा- आई लव रुमर्स, मुझे अपने बारे में कुछ ऐसी बेहतरीन चीजें पता चलती हैं, जो मुझे खुद ही नहीं पता थीं|

आपको बता दें कि लास्ट बार शिवांगी जोशी बरसातें: मौसम प्यार का सीरियल में एक्टर कुशाल टंडन के साथ नजर आई थीं| इस शो से ही शिवांगी और कुशाल की डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ा था| वहीं अब जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि शिवांगी जल्द ही कुशाल संग इंगेजमेंट करने वाली हैं| इस पर ही दोनों सेलेब्स ने अपना रिएक्शन दिया है|

यह भी पढ़ें…प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की तबीयत हुई ख़राब, वीडियो शेयर कर सिंगर ने दी जानकारी

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.