सेल्फी ले रहे फैंस के साथ जैकी श्रॉफ ने किया मजाक, इस वजह से जग्गू दादा हुए ट्रोल

KNEWS DESK- बॉलीवुड के मशहूर एक्टर जैकी श्रॉफ को अक्सर फैंस के साथ बिंदास अंदाज में देखा जाता है| एक्टर अक्सर अपने फैंस के साथ मस्ती- मजाक करते नजर आते हैं| वहीं अब हाल ही में एक्टर को एकबार फिर अपने चहेतों के साथ हंसी- मजाक करते देखा गया लेकिन इस दौरान जैकी को उनका मजाकिया अंदाज भारी पड़ गया और वो ट्रोलिंग का शिकार हो गये|

दरअसल, एक्टर जैकी श्रॉफ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्टर काफी फैंस की भीड़ के बीच खड़े नजर आ रहे हैं| सभी फैंस बड़ी ही उत्सुकता के साथ जैकी संग सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं लेकिन इस दौरान एक्टर अपने मजाकिया अंदाज में एक फैन के सिर पर टपली मारते नजर आए| बता दें कि फैंस गलत एंगल से तस्वीर लेता है, जिसकी वजह से जैकी उसे टपली मारकर दूसरी तरफ आने को बोलते हैं|

जैकी श्रॉफ का ये मजाकिया अंदाज फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया| एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है, लोगों को जैकी का फैन के साथ ऐसा बर्ताव बहुत बेकार लगा है| यूजर्स एक्टर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं| एक यूजर ने वीडियो में कमेंट कर लिखा- उसे क्यों मारा| इसी तरह लोग लगातार कमेंट्स कर रिएक्ट कर रहे हैं|

About Post Author