पांचों सीटों पर प्रचंड जीत हासिल करेगी भाजपा- भटृ

देहरादून- लोकसभा चुनाव के लिए एक साल से ज्यादा का समय रह गया है लेकिन उससे पहले ही सियासी गलियारों में सरगर्मियां तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा है कि भाजपा उत्तराखंड की पांचो सीटो पर प्रचंड बहुमत से विजय हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज्य में बह रही विकास की गंगा और प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव के फल स्वरूप भाजपा की प्रचंड जीत निश्चित है।

पार्टी मुख्यालय में बुधवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए भट ने कहा कि महाजनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता घर- घर पहुंच कर सरकार की नीतियों और कामों को घर घर पहुंचा रहे हैं।

जिससे प्रदेश के अंतिम तपके के लोग भी पार्टी के उपर भरोसा कर रहे हैं और भाजपा के साथ जुड़कर देश के विकास में अपनी भूमिका सुनियोजित कर रहे हैं। इससे पांचो सीटों पर जनता का आशीर्वाद मिलना तय है। उनका कहना है कि राज्य की डबल इंजन की सरकार रात- दिन प्रदेश को विकसित करने के लिए काम कर रही है और हमारी सरकार ने राज्य में बडे़ स्तर पर विकास कार्य किए भी है।

आज प्रदेश का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं जहां बिजली,सडक,घरेलू गैस ,शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध न हो। चार धाम यात्रा भी तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि विपक्ष पर्यटन को प्रभावित कर राज्य की छवि खराब करने का काम कर रही है। सरकार किसी भी स्थिति में देवभूमि कर संस्कृति और धार्मिक स्वरूप से छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं करेगी।

About Post Author