न्यूजीलैंड की सांसद हाना-राविती माईपी-क्लार्क ने दिया दमदार भाषण, वीडियो हुआ वायरल

KNEWS DESK – सोशल मीडिया पर एक महिला राजनेता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर खूब बातें भी हो रहीं हैं| न्यूजीलैंड की सबसे कम उम्र की सांसद हाना-राविती माईपी-क्लार्क का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| इसमें वह काफी दमदार तरीके से जनता की खुशी के लिए अपनी जिंदगी तक कुर्बान करने की बात कर रही हैं|

This was not the plan': Youngest MP in 170 years challenges Govt

न्यूज़ीलैंड हेराल्ड के मुताबिक 

न्यूज़ीलैंड हेराल्ड के अनुसार, 21 वर्षीय क्लार्क1853 के बाद से सबसे कम उम्र की सांसद हैं| वह पिछले साल अक्टूबर में देश के सबसे वरिष्ठ और सम्मानित सांसदों में से एक, नानाया महुता को हराने के बाद न्यूजीलैंड की संसद के लिए चुनी गईं|  माईपी-क्लार्क न्यूजीलैंड के अधिकारों के लिए लड़ रही हैं| क्लार्क ने अपनी जबरदस्त स्पीच में कहा, ‘संसद में आने से पहले मुझे कुछ सलाह दी गई थी कि मैं किसी भी बात को व्यक्तिगत रूप से न लूं… ठीक है, मैं इस सदन में कही गई हर बात को व्यक्तिगत रूप से लेने के अलावा कुछ नहीं कर सकती|’

खुद को राजनेता नहीं मानती क्लार्क

माईपी-क्लार्क खुद को राजनेता के रूप में नहीं, बल्कि माओरी भाषा के संरक्षक के रूप में देखती हैं और उनका मानना ​​है कि माओरी की नई पीढ़ी की आवाज को सुनने की जरूरत है| बता दें कि माओरी भाषा न्यूज़ीलैण्ड में बोली जाने वाली एक पॉलिनीशियाई भाषा है|

21 वर्षीया क्लार्क ऑकलैंड और हैमिल्टन के बीच एक छोटे से शहर हंटली से है, जहां वह एक माओरी सामुदायिक उद्यान चलाती है| जो स्थानीय बच्चों को बागवानी से लेकर मरामाताका (माओरी चंद्र कैलेंडर के अनुसार रोपण) के बारे में शिक्षित करता है| न्यूज़ीलैंड में इनके परिवार के लिए 21 साल में राजनीति में आना कोई नई बात नहीं है| इनके परदादा वायरमु कटेने (Wiremu Katene ) 1872 में क्राउन के पहले माओरी मंत्री थे|

यह भी पढ़ें – राजस्थान में मंत्रियों के विभाग का हुआ बंटवारा, जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा मंत्रालय?

About Post Author