Bigg Boss 17: राखी सावंत इस शख्स के साथ शो में करेंगी एंट्री ?…. जानें बतौर कपल या एक दूसरे के अपोजिट

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है| अब शो के अंदर वाइल्ड कार्ड एंट्री को लाने की बात शुरू हो गई है| जिसे लेकर कई नाम सामने आए हैं| उनमें से एक नाम राखी सावंत का भी चर्चा में है| कहा जा रहा है, वो अपने एक्स पति आदिल खान दुर्रानी के साथ बिग बॉस 17 में एंट्री ले सकती हैं|

जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में इस बार राखी सावंत अपने एक्स पति आदिल खान दुर्रानी के साथ एंट्री ले सकती हैं| ऐसे में अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि ये दोनों कपल के तौर पर शो में एंट्री लेने वाले हैं या फिर एक दूसरे के अपोजिट|

आपको बता दें, पिछले कुछ महीने से आदिल खान दुर्रानी और राखी सावंत दोनों ही अपनी बात रखने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं| दोनों ने ही एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं| आदिल का दावा है कि राखी सावंत ने उसे नशीले पदार्थ खिलाकर कबूल नामा वीडियो रिकॉर्ड किया था|

Rakhi Sawant अपने पति Adil Khan के साथ बिगबॉस में कर सकती है एंट्री

जिसे लेकर राखी ने कहा कि आदिल का अतीत में कई शादियों का रिकॉर्ड है| उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स भी थे| इसके साथ ही राखी ने आदिल पर उनकी न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने का भी आरोप लगाया है| जबकि आदिल ने ये आरोप लगाए कि राखी एक धोखेबाज हैं, जो सिर्फ पैसों के लिए यह सब करती हैं| विवादों के बीच रखी ने खुलासा किया- उनकी शादी रितेश से नहीं हुई थी| उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी शादी आदिल से ही हुई है|

About Post Author