OpenAI का पहला AI स्मार्टफोन: 2027 तक Apple-Samsung को टक्कर देने की तैयारी

Knews Desk– openAI अब सिर्फ चैटबॉट तक सीमित नहीं रहने वाली है, बल्कि कंपनी अपने पहले AI स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जो 2027 तक बाजार में लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन पूरी तरह से AI एजेंट पर आधारित होगा, जिसमें यूजर्स को अलग-अलग ऐप्स खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि कई काम सीधे AI के जरिए पूरे होंगे।

टेक एनालिस्ट मिंग-ची कुओ के मुताबिक, OpenAI अपने AI एजेंट फोन के डेवलपमेंट को तेजी से आगे बढ़ा रही है और इसका बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन 2027 की पहली छमाही तक शुरू हो सकता है। इस डिवाइस को भविष्य में Apple और Samsung जैसे दिग्गज ब्रांड्स के लिए चुनौती माना जा रहा है।

लीक जानकारी के अनुसार, इस स्मार्टफोन में MediaTek और Qualcomm के साथ पार्टनरशिप की गई है, लेकिन प्रोसेसर के लिए MediaTek को प्रमुख सप्लायर चुना गया है। फोन का चिपसेट Dimensity 9600 पर आधारित हो सकता है, जिसे 2nm-लेवल TSMC N2P तकनीक से तैयार किया जाएगा। इस AI फोन में डुअल-NPU आर्किटेक्चर, LPDDR6 मेमोरी और UFS 5.0 स्टोरेज जैसे एडवांस फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है। साथ ही सुरक्षा के लिए pKVM और इनलाइन हैशिंग जैसी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे डेटा सुरक्षा मजबूत होगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि AI फोन यूजर्स के लोकेशन, एक्टिविटी और कम्युनिकेशन डेटा को समझकर पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम करेगा। इससे स्मार्टफोन का इस्तेमाल पूरी तरह बदल सकता है। मिंग-ची कुओ के अनुसार, अगर प्रोजेक्ट समय पर पूरा होता है, तो 2027-2028 तक इसकी लगभग 3 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट हो सकती है। OpenAI इस फोन के जरिए एक नया AI इकोसिस्टम बनाने की कोशिश कर रहा है, जिसमें हार्डवेयर और सब्सक्रिप्शन मॉडल को जोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *