स्पेन की जीत पर मिया खलीफा की ‘बड़ी बाजी’, वर्ल्ड कप फाइनल में लगाया दांव और जीते 15 करोड़ रुपये

Knews Desk- स्पेन के फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के साथ ही पूर्व एडल्ट स्टार और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी मिया खलीफा भी सुर्खियों में आ गई हैं। मिया खलीफा ने दावा किया है कि उन्होंने फाइनल मुकाबले में स्पेन की जीत पर बड़ा दांव लगाया था, जिससे उन्हें एक दिन में करीब 15 करोड़ रुपये का फायदा हुआ।

स्पेन ने रविवार देर रात खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद जहां स्पेन की टीम और फैंस जश्न में डूबे नजर आए, वहीं मिया खलीफा ने भी अपनी जीत का जश्न सोशल मीडिया पर मनाया।

स्पेन की जीत पर लगाया था बड़ा दांव

मिया खलीफा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि उन्होंने फाइनल मुकाबले से पहले स्पेन की जीत पर 1 मिलियन डॉलर यानी करीब 10 करोड़ रुपये का दांव लगाया था। स्पेन की खिताबी जीत के बाद यह रकम बढ़कर लगभग 1.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 15 करोड़ रुपये हो गई।

उन्होंने अपनी पोस्ट में जीत की खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि उन्होंने स्पेन पर भरोसा किया और यह फैसला सही साबित हुआ। मिया ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि उनके अंदर स्पेनिश खून की एक बूंद भी नहीं है, फिर भी उन्होंने टीम का पूरा समर्थन किया।

स्टेडियम से शेयर की तस्वीरें

https://www.instagram.com/p/Da_xeT7jEAk/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

फाइनल मुकाबले के बाद मिया खलीफा ने स्टेडियम से कई तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए। वह स्पेन के स्टार खिलाड़ी लामिन यमाल की जर्सी पहने नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने अपनी जीती हुई बेट का स्क्रीनशॉट भी फैंस के साथ शेयर किया।

कौन हैं मिया खलीफा?

मिया खलीफा लेबनानी-अमेरिकी मीडिया पर्सनैलिटी हैं, जो पहले एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी थीं। उन्होंने इस क्षेत्र में कुछ समय ही काम किया था, लेकिन इसके बावजूद वह दुनिया भर में चर्चित नाम बन गईं। इंडस्ट्री छोड़ने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया, फैशन और स्पोर्ट्स कमेंट्री के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई और अब वह एक लोकप्रिय इंटरनेट पर्सनैलिटी के तौर पर जानी जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *