KNEWS DESK – अमेजन प्राइम वीडियो के माइंड-गेम रियलिटी शो ‘अलायंस’ में इन दिनों लगातार विवाद बढ़ते जा रहे हैं। शो के कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ती तकरार अब बहस से आगे बढ़कर धक्कामुक्की और गाली-गलौच तक पहुंच गई है। हाल ही में कुशाल टंडन, अर्सलान गोनी और वनशज सिंह के बीच हुए विवाद के बाद घर का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।
इस पूरे घटनाक्रम का असर शो के सीनियर कंटेस्टेंट सोहेल खान पर भी देखने को मिला। सामने आए एक वीडियो में सोहेल खान काफी परेशान और भावुक नजर आ रहे हैं। वह होस्ट कुणाल खेमू से अपनी परेशानी शेयर करते हुए कहते हैं कि उन्हें भी काफी घबराहट महसूस हो रही है। सोहेल को परेशान देखकर कुणाल उन्हें शांत करते हुए भरोसा दिलाते हैं कि वह स्थिति को संभाल लेंगे।
https://www.instagram.com/reels/Da-D0dRpbqm/
वहीं, इस दौरान मिनी माथुर और सीमा सजदेह भी इस मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर करती नजर आईं। मिनी ने घर के माहौल को लेकर निराशा जताते हुए कहा कि वह इस तरह के झगड़ों और नकारात्मकता का हिस्सा बनने के लिए शो में नहीं आई थीं। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि यह शो गरिमापूर्ण और अलग तरह का अनुभव देगा।
कुणाल खेमू ने पूरे मामले को समझदारी से संभालने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति खुद को अकेला या परेशान महसूस करता है तो उसका गुस्सा बाहर आ सकता है, लेकिन किसी पर हाथ उठाना या शारीरिक हिंसा करना बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।
कुणाल ने सोहेल खान को भरोसा दिलाया कि इस मामले में उचित कदम उठाए जाएंगे। अब दर्शकों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि शो में हुई इस हाथापाई के बाद मेकर्स और होस्ट की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।