IND vs WI: वेस्टइंडीज सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, चोटिल हुए शुभमन गिल

Knews Desk– भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। मुकाबले से करीब 48 घंटे पहले भारतीय खेमे से शुभमन गिल की चोट से जुड़ी खबर सामने आई। शुक्रवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान बल्लेबाजी कर रहे गिल को मोहम्मद सिराज की तेज और उछाल भरी गेंद लगी। गेंद उनकी दाईं कोहनी पर लगी, जिसके बाद वह दर्द में नजर आए और तुरंत नेट्स से बाहर चले गए।गिल के चोटिल होने के बाद टीम के फिजियो को तुरंत मैदान पर बुलाया गया। उन्हें करीब 20 मिनट तक मेडिकल टीम की निगरानी में रखा गया। इस दौरान उनकी दाईं कोहनी पर पट्टी बांधी गई। इसके बाद गिल डगआउट में आराम करते नजर आए। उनकी स्थिति पर टीम की मेडिकल टीम लगातार नजर बनाए हुए थी।

इस दौरान सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा भी गिल के पास पहुंचे और उनकी चोट का जायजा लिया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि कुछ समय बाद गिल के दर्द में कमी आई और उन्होंने प्रैक्टिस सेशन खत्म होने से पहले दोबारा नेट्स में वापसी की। उन्होंने थ्रो-डाउन गेंदों का सामना भी किया। इससे टीम को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन पहले वनडे से पहले उनकी फिटनेस पर नजर बनी हुई है।शुभमन गिल के चोटिल होने से भारतीय टीम की तैयारियों पर भी ध्यान गया है। वह टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं और वनडे सीरीज में उनकी भूमिका बेहद अहम है। ऐसे में मुकाबले से पहले उनकी चोट ने भारतीय फैंस की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, अभी उनकी चोट की गंभीरता और पहले मैच में उनकी उपलब्धता को लेकर अंतिम स्थिति सामने नहीं आई है।

प्रैक्टिस सेशन में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी साथ नजर आए। दोनों अनुभवी बल्लेबाजों ने लगभग 20 मिनट तक पास-पास वाले नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास किया। अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली सीरीज से बाहर रहने के बाद विराट कोहली भी प्रैक्टिस में लय में दिखाई दिए। दोनों ने भारतीय गेंदबाजों और स्थानीय नेट गेंदबाजों के खिलाफ कई शॉट खेले।टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने भी ड्रेसिंग रूम में सीनियर खिलाड़ियों की भूमिका को अहम बताया। उन्होंने कहा कि शुभमन गिल ने कप्तानी में अब तक शानदार काम किया है, लेकिन टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी युवा खिलाड़ियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। मोर्केल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के अनुभव को टीम के लिए महत्वपूर्ण बताया।अब सभी की नजर शुभमन गिल की फिटनेस पर है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पहले मेडिकल टीम की निगरानी में गिल की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *