रुपये से लेकर डॉलर और ज्वेलरी तक… राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 7 आरोपियों से बड़ा खुलासा, बरामद हुआ भारी कैश और सामान

Knews Desk-अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी मामले में जांच लगातार तेज हो रही है और हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इस केस में गिरफ्तार 8 आरोपियों में से 7 के पास से भारी मात्रा में नकदी, विदेशी मुद्रा और कीमती जेवर बरामद किए गए हैं। बरामदगी ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।

जांच में सामने आया है कि आरोपियों के पास से 80 लाख रुपये से अधिक की नकदी मिली है। इसके साथ ही 1 हजार से ज्यादा अमेरिकी डॉलर भी बरामद किए गए हैं, जिससे विदेशी लेन-देन की आशंका भी जताई जा रही है। इसके अलावा सोने की चेन और अंगूठी जैसे कीमती आभूषण भी मिले हैं।

मंदिर का संदूक ‘राम राज्य कोष’ किया गया बरामद

अविनाश के किराए के कमरे से एक संदूक भी मिला है, जिस पर ‘राम राज्य कोष’ लिखा हुआ था। हैरानी की बात यह है कि इस बक्से पर पेटीएम का QR कोड भी लगा हुआ था, जिसे ऑनलाइन दान के नाम पर इस्तेमाल किया जा रहा था। बक्से में ताला लगा हुआ था और कमरे से दो अन्य संदूक भी बरामद किए गए हैं।

कुल $1121 US मिले हैं, भारतीय करेंसी के हिसाब से ये 106657 रुपये हुए बरामद

अविनाश के साथ ही आरोपी लवकुश मिश्रा के पास से ₹14 लाख 25 हजार रुपये की बरामदगी हुई है. करुणेश पांडे से ₹18 लाख 7 हजार 63, टिन्नू यादव से 1 लाख कैश बरामद हुआ है. इसमें 500 के 180 नोट और 100 की गड्डी बरामद हुई है. रामशंकर मिश्रा से ₹7 लाख 32 हजार 170, अनुकल्प मिश्रा से ₹16 लाख 82 हजार 40, मनीष कुमार यादव से ₹2 लाख रुपये बरामद हुए हैं.

इसके साथ ही चढ़ावा चोरी से जुड़ी बड़ी खबर ये है कि ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर FIR की तैयारी हो रही है. गुरुवार को बार के वकील जन्मभूमि थाने जाएंगे. इनकी संख्या करीब 2000 हो सकती है. वकीलों ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर FIR की मांग की थी. उधर, चढ़ावा चोरी मामले में गोविंददेव से पूछताछ होगी, जो कि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष हैं. उनके दानराशि के प्रबंधन को लेकर सवाल होंगे. वित्तीय निगरानी को लेकर सवाल होंगे. पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली जाएगी.

पुलिस का कहना है कि इन बक्सों और नकदी के जरिए कथित तौर पर दान राशि को इकट्ठा कर गड़बड़ी की जा रही थी। बरामदगी के बाद अब पूरे नेटवर्क की फंडिंग और लेन-देन की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *