मिलेट महोत्सव से मोटे अनाज को मिलेगा महत्व

देहरादून। प्रदेश की धामी सरकार लगातार ही प्रदेश के मोटे अनाज केा विश्व मे पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास करने की बात करती है। अब उत्तराखंड सरकार मोटे अनाज को बढावा देने के लिए 13-14 मई को मिलेट महोत्सव का आयोजन करने जा रही है।

इस महोत्सव के जरिए परंपरागत मोटे अनाज जैसे मंडुवा,झंगोरा आदि फसलों के प्रति युवाओं को प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगाा। कार्यक्रम मे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर भी शिरकत कर सकते हैे।

प्रदेश के कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को दिल्ली मे तोमर व कृषि राज्य मंत्री कैलाष चैधरी से भेट कि। जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को इंटरनेशनल मिलेट ईयर घोषित किया है।

राज्य मे भी मिलेट महोत्सव चलाया जा रहा है। वही इसी दौरान तोमर को उत्तराखंड मे होने वाले महोत्सव की जानकारी देते हुए जोषी ने उन्हे निमंत्रण दिया है।
मंडुवा का एमएसपी घोषित करने के साथ ही सरकारी राशन कि दुकानो से मंडुवा बांटने की अनुमती देने के लिए जोशी ने केंद्र सरकार का भी आभार जताया है। जोशी ने राज्य मंत्री चैधरी से मिलेट महोत्सव मे आने का अनुरोध किया है। जिस पर उन्होंने सहमति जताई है। चैधरी 29 मई को हल्द्वानी आएगे।

About Post Author