पत्नी नताशा के जन्मदिन पर वरुण धवन ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया बर्थडे विश

KNEWS DESK- बॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण धवन आज अपनी पत्नी नताशा दलाल का जन्मदिन मना रहे हैं| इस मौके पर यूजर्स से लेकर सेलेब्स तक नताशा को शुभकामनाएं दे रहे हैं| वहीं इस खास मौके पर वरुण ने पत्नी नताशा को स्पेशल तरीके से बर्थडे विश किया है|

नताशा दलाल के 36वें जन्मदिन के मौके पर वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया| एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर नताशा के साथ एक वीडियो शेयर की है, जिसमें दोनों कहीं घूमते हुए नजर आ रहे हैं| वीडियो को शेयर करते हुए वरुण ने एक अट्रैक्टिव कैप्शन भी लिखा| एक्टर ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि हैप्पी बर्थडे माय केयरटेकर, लव यु फॉरएवर|

वरुण धवन का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| एक्टर के पोस्ट पर यूजर्स से लेकर सेलेब्स तक नताशा को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं| आपको बता दें कि वरुण धवन और नताशा दलाल ने 24 जनवरी 2021 में एक दूसरे संग सात फेरे लिए थे| वहीं अब जल्द ही दोनों माता- पिता बनने वाले हैं| हाल ही में नताशा के बेबी शावर की फोटोज भी देखी गई थीं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.