दून में सेबों का अन्तर्राष्ट्रीय मेला आज से शुरू

उत्तराखंडी सेब को मिलेगी पहचान

देहरादून- उत्तराखंड के सेबों को अन्तराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिये देहरादून में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेब महोत्सव का आयोजन रेंजर कालेज ग्रांउड में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यहाँ पहुँचने वाले हैं और वो ही इस महोत्सव की शुरूआत करेंगे। ये मेला 24 सितम्बर से शुरू होकर 26 सितम्बर तक चलेगा। इस महोत्सव के लिये उद्यान विभाग ने तैयारी कर ली है। कार्यक्रम के दौरान किसानों के बीच प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी

भाग लेंगी कई बड़ी कम्पनियाँ

प्रदेश के सेबों को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से शुरू किये जा रहे इस महोत्सव में अदानी ग्रुप सहित टर्की, नाईजीरिया व अन्य कई देश हिस्सा लेंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की सेब मार्केटिंग को बढ़ावा देना है। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के मुताबिक इस महोत्सव के माध्यम से सरकार का उद्देश्य है, अन्तराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के सेब को पहचान दिलाना। वहीं तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय महोत्सव में सेब के अलग-अलग किस्मों की प्रदर्शनी लगाई जायेगी।

About Post Author