शाहरुख-करीना की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, ‘किंग’ के नए गाने को लेकर आया बड़ा अपडेट

KNEWS DESK- शाहरुख खान की मच-अवेटेड फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैन्स के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ‘किंग’ का पहला गाना पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री देखने को मिली थी। अब फिल्म के दूसरे गाने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

आज रिलीज हो सकता है शाहरुख-करीना का गाना

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘किंग’ का दूसरा गाना आज यानी 27 नवंबर को रिलीज किया जा सकता है। खास बात यह है कि इस गाने में शाहरुख खान और करीना कपूर खान लंबे समय बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी को पहले भी दर्शकों का खूब प्यार मिला है।

चर्चा है कि यह गाना एक हाई-एनर्जी पेपी डांस नंबर हो सकता है। इसका संभावित टाइटल ‘डैडी कूल’ बताया जा रहा है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि मेकर्स दूसरे गाने के बजाय फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज कर सकते हैं। ऐसे में आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

शाहरुख-करीना की जोड़ी पर टिकी नजरें

शाहरुख खान और करीना कपूर की जोड़ी ‘अशोका’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘रा.वन’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है। लंबे समय बाद दोनों को एक साथ देखना फैन्स के लिए खास होने वाला है। फिल्म के म्यूजिक की जिम्मेदारी सचिन-जिगर ने संभाली है, इसलिए गाने को लेकर उम्मीदें काफी ज्यादा हैं।

दिसंबर में आ सकता है ‘किंग’ का ट्रेलर

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही ‘किंग’ एक बड़े बजट की एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का ट्रेलर दिसंबर के दूसरे हफ्ते में, करीब 14 दिसंबर के आसपास रिलीज किया जा सकता है। फिलहाल फैन्स की नजरें शाहरुख और करीना के नए गाने पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *