बेहोश होने पर भी होती रही दरिंदगी, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

हैवानियत की इंतेहा, बेहोश होने पर भी होती रही दरिंदगी

नाबालिग की मौत के बाद भागे दरिंदे

पुलिस को बरगलाता रहा आरोपी, जांच में खुला राज

आरोपी ठाकुर चंदन सिंह की भी हुई गिरफ्तारी

यूपी–  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेहोश होने के बाद भी 12 वर्षीय नाबालिग से दरिंदगी होती रही| गैंगरेप के दौरान ब्लीडिंग ज्यादा होने से बच्ची की मौत हो गई| वारदात के बाद दरिंदों ने शव को ठिकाने लगा दिया| आरोप है कि मोनू साहनी नामक युवक ने लड़की को बहला फुसला कर बुलाया था| मोनू के पास पहुंचने पर दो अन्य दरिंदे पहले से मौजूद मिले| तीनों ने बच्ची को घर के अंदर ले जाकर बारी-बारी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया| दरिंदगी के दौरान लड़की की मौत हो जाने पर शव ठिकाने लगाकर दरिंदे फरार हो गए।

गैंगरेप के दौरान नाबालिग की मौत

सनसनीखेज घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया| मामला गौर थाना क्षेत्र के एक गांव का है बीती शाम लड़की घर से सब्जी खरीदने बाजार गई थी| देर तक बच्ची के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई| उन्होंने बच्ची को ढूंढने का प्रयास किया| काफी देर तक तलाश के बावजूद बच्ची का पता नहीं चला| उसी दौरान मोनू साहनी ने गांव के सुधीर को फोन कर लड़की का पता बताया| उसने बताया कि लड़की मकान के पीछे पड़ी है| सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों के होश उड़ गए।

Image
आरोपी, कुंदन सिंह

बस्ती जिले में लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी की लाश स्कूल के पास मिली।  एसपी ने कहा कि आरोपी मोनू ने जबरन इंटरकोर्स (शारीरिक संबंध) के दौरान ब्लीडिंग ज्यादा होने से मौत होने की बात स्वीकार की है। रेप के बाद हत्या का आरोप मोनू, राजन निषाद और ठाकुर कुंदन सिंह पर है। परिजनों का कहना है की आरोपी कुंदन सिंह BJP किसान मोर्चा में मंडल उपाध्यक्ष है। उसके घर के दरवाजे पर खून के छींटे मिले हैं। मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी लेकिन परिजनों के धरना देने के बाद तीसरा आरोपी बीजेपी नेता ठाकुर कुंदन सिंह भी गिरफ्तारी हो चुकी है| दरिंदे मोनू निषाद, राजन निषाद और कुंदन सिंह पर रेप, हत्या, पॉक्सो की धाराएं लगाई गईं। तीनों पकड़े गए है। पुलिस के कहा कि मोनू ने तीनों के द्वारा रेप करने और ब्लीडिंग ज्यादा होने से मौत की बात कही है।

About Post Author