लिव इन पार्टनर को 100 टुकड़ों में काटा, कुकर में उबाला

लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी सरस्वती, 100 टुकड़ों में लाश

पेड़ काटने वाले कटर से किए टुकड़े

कुकर में उबाला,  पुलिस सिर्फ टांग ही बरामद कर पाई

तीन- चार दिन पहले हुई थी हत्या

हत्यारोपी मनोज साहनी ने किया जुर्म कबूल

मुंबई –    मुंबई की मीरा रोड में गीता आकाश बिल्डिंग की J विंग में फ्लैट नंबर 704. शाम 7 बजे पुलिस को पड़ोसियों ने फोन किया कि फ्लैट से बदबू आ रही है| पुलिस आती है, दरवाजा खुलवाया जाता है उसके बाद अंदर जो नज़ारा दिखता है वो दिमाग हिला देने वाला था|  एक महिला की हत्या करके उसके टुकड़े-टुकड़े किए गए और क्षत-विक्षत शव को घर के अंदर ही छोड़ दिया। 56 साल के मनोज साहनी और 36 साल की सरस्वती वैद्य लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे| आरोप है कि मनोज ने ही सरस्वती का कत्ल किया और फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए|

अंदाजा यह लगाया जा रहा है कि ऐसा मनोज ने शव को ठिकाने लगाने की मंशा की| माना जा रहा है कि सरस्वती की हत्या दो से तीन दिन पहले की गई थी और हत्या के बाद मनोज शव के साथ ही घर पर रह रहा था फिलहाल, पुलिस ने आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। मनोज ने सरस्वती की हत्या के बाद पेड़ काटने वाला कटर खरीदा| इसी कटर से उसने शव के टुकड़े किए लेकिन एक और गंभीर आरोप मनोज पर लगा है|

हत्यारोपी, मनोज साहनी

रिपोर्ट के मुताबिक, शव के टुकड़े करने के बाद मनोज ने कुछ हिस्सों को कुकर में उबाला भी| पुलिस ने फ्लैट पर पहुंचकर पॉलिथीन में भरे शव के टुकड़ों को कब्जे में लिया। डिप्टी पुलिस कमिश्नर जयंत बाजबाले ने बताया कि कपल यहां लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते थे| साहनी ने महिला के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए ताकि ठिकाने लगाने में आसानी हो| हमने साहनी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के पीछे के मकसद और उसने इसे कैसे अंजाम दिया, इसका पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं। मनोज साहनी पर हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है| 100 टुकड़ों में मिलता सरस्वती का शव पुलिस जब मनोज के फ्लैट में पहुंची तो गेट खुलते ही तेज बदबू से सभी परेशान हो गए। जांच करने पर घर में सरस्वती का शव 100 टुकड़ों में मिला। पुलिस भी वहां का मंजर देखकर हैरान रह गई। पुलिस ने तत्काल मनोज साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया। सख्ती से पूछताछ पर उसने लिव इन पार्टनर सरस्वती की हत्या का गुनाह भी कबूल कर लिया।

पेड़ काटने की मशीन से काटा शव, कुकर में उबाला

मनोज ने पुलिस को बताया कि सरस्वती के साथ झगड़ा होने के बाद उसने हत्या कर दी थी और बाजार से पेड़ काटने वाली मशीन लाकर शव को कई टुकड़ों में काटा। शव से बदबू न आए इसलिए मिक्सर में पीसकर कुकर में उबाल दिया था। पुलिस के मुताबिक महिला के सिर्फ पैर का हिस्सा बरामद हुआ था। बाकी हिस्सा टुकड़े-टुकड़े कर दिया था।

तीन- चार दिन पहले की हत्या

पुलिस के मुताबिक ऐसा लगता है कि मनोज ने सरस्वती की हत्या 3-4 दिन पहले की। फिलहाल,  शव के टुकड़ों को इकठ्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। फ्लैट को सील कर दिया गया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक मनोज साहनी मुंबई के बोरीवली इलाके में दुकान चलाता है। वहीं सरस्वती वैद्य के परिवार के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

About Post Author