उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर कसा तंज, पूरे प्रदेश में 80 लोकसभा सीट जीतने का किया दावा

KNEWSDESK- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को नगर निगम के पार्षदों के प्रशिक्षण में शामिल हुए। आपको बता दें कि इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय  जनता पार्टी प्रदेश में सभी 80 लोकसभा सीट जीतने के साथ ही पूरे देश में 300 से अधिक सीटें जीतेगी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना भी साधा।

पूरे देश में 300 से अधिक सीटें 

डिप्टी सीएम ने कहा कि जिसे कांग्रेस ने रोके रखा था अब उस महिला विधेयक को पास कर भाजपा ने महिलाओं को उनका हक दिया है और उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश चुनाव में भाजपा जीत की ओर है और विपक्षियों की जमानत जब्त होगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सभी 80 लोकसभा सीट जीतने के साथ ही पूरे देश में 300 से अधिक सीटें जीतेगी और आगे उन्होंने कहा कि हर वर्ग भाजपा के साथ है।

ये भी पढ़ें-  IPL 2024 में बोबाट होंगे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट, जानें क्या बोले बोबाट?

भगवान राम के अस्तित्व को न मानने वाले

आपको बता दें कि केशव प्रसाद ने कहा कि भगवान राम के अस्तित्व को न मामने वाले अब अयोध्या में माथा टेकने जा रहे हैं। उन्होंने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा कहा कि पीडीए, डीडीए कुछ नहीं चलेगा। कांग्रेस के महिला आरक्षण के सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि  जितने चाहे उतना प्रत्याशियों को टिकट दें लेकिन जीत तो भाजपा की ही होगी।

ये भी पढ़ें-  Fukrey 3 ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, जानें पहले दिन का कलेक्शन

About Post Author