जल्द बदल लें 2000 के नोट, जान लें इसकी अंतिम तिथि

KNEWS DESK- बीते 19 मई को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी क्लीन नोट पॉलिसी के तहत 2000 के नोट बंद करने का ऐलान किया था| साथ ही इन्हें किसी भी बैंक में नोट बदलने की अंतिम तारीख 30 सितम्बर ही तय की थी| इसमें अब केवल एक दिन ही बचा हुआ है|

RBI ने 2000 रुपए के नोट बदली के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया था लेकिन जिन लोगों ने 2000 रुपए के नोट अभी तक नहीं बदले हैं, उनके लिए अच्छी खबर है| कहा जा रहा है,  RBI नोट लौटाने या जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाकर अक्टूबर के अंत तक कर सकता है| सूत्रों के मुताबिक, अंतिम तिथि को कम-से-कम एक और महीने के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है| हालांकि, इस बात की अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है|

बिहार में लगभग नौ हजार करोड़ मूल्य के नोट जमा किए गए है, इनमें सबसे अधिक SBI बैंकों में जमा किए गए| पटना मंडल के अंतर्गत लगभग 4,000 करोड़ से अधिक के नोट लौटाए गए हैं| इसके अलावा अन्य बैंकों, डाकघरों में पैसे वापस किए गए| नोट बदलने के लिए किसी तरह की पहचान की जरूरत नहीं लेकिन बैंकों के वरीय अधिकारियों को  सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश दिए गए थे|

About Post Author