लोकसभा चुनाव 2024: जम्मू कश्मीर में पहले चरण का मतदान खत्म, 5 बजे तक 65.08% हुई वोटिंग

KNEWS DESK-  लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल यानि आज सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चला| देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर आज मतदान हुआ| जम्मू- कश्मीर के उधमपुर में हुए मतदान के 5 बजे तक के आंकड़ें भी सामने आ गये हैं|

जम्मू कश्मीर में 5 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान-

जम्मू- कश्मीर के उधमपुर में 5 बजे तक सामने आए मतदान आंकड़ों के मुताबिक, 65.08% मतदान हुआ है|

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के उधमपुर संसदीय क्षेत्र में आज 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में वोटिंग हुई| यहां 8.45 लाख पुरुष और 7.77 लाख महिला वोटरों ने मतदान दिया| कुल मतदाताओं में लगभग 23637 विकलांग शामिल हैं| इसके अलावा 100 साल से अधिक उम्र के 403 वोटर भी शामिल हैं|

यह भी पढ़ें…लोकसभा चुनाव 2024 : महाराष्ट्र में पहले चरण की वोटिंग हुई ख़त्म, 5 बजे तक 54.85% हुआ मतदान

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.