लोकसभा चुनाव 2024 : महाराष्ट्र में पहले चरण की वोटिंग हुई ख़त्म, 5 बजे तक 54.85% हुआ मतदान

KNEWS DESK – लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल यानि आज सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चला| देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर आज मतदान हुआ|

पहले चरण में महाराष्ट्र की 5 सीटों रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोदिया, गढ़चिरौली-चिमूर और चंद्रपुर पर 97 प्रत्याशियों ने मैदान पर अपनी किस्मत आजमाई| जिसके नतीजे 4 जून को आएंगे|  इनमें सबसे महत्वपूर्ण लोकसभा सीट नागपुर है, जहां से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी चुनाव मैदान में हैं वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई जोकि 6 बजे ख़त्म हो गयी| जिसके आंकड़ें भी सामने आ गये हैं|

महाराष्ट्र की 5 सीटों में हुआ मतदान 

रामटेक – 52.38%

नागपुर – 47.91 %

भंडारा-गोदिया – 56.87%

गढ़चिरौली-चिमूर – 64.15%

चंद्रपुर – 55.11 %

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड में शाम 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत हुई वोटिंग, जानें लोकसभा सीटों पर मतदान का प्रतिशत

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.