कौशाम्बी: कांग्रेस नेता गौरव पांडेय ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- ‘मोदी के झूठे जुमले ने छीन ली देश की खुशहाली…’

रिपोर्ट – अनिरुद्ध पाण्डेय 

KNEWS DESK- यूपी के कौशाम्बी जिले में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है| सत्तासीन पार्टी के साथ- साथ विपक्षी पार्टियों के नेताओं द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है|

इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने प्रेस वार्ता कर सत्तासीन भाजपा पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं| गौरव पांडेय ने प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी पर भी प्रहार किया है| कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पीएम मोदी के जुमले के चलते देश की खुशहाली अवरुद्ध होने का आरोप लगाया है| उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी ने अडानी के हाथ देश के गरीबों, किसानों और युवाओं की खुशियों को बेच दिया है|

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार देश में बनते ही 5 गारंटी, हिस्सेदारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय, युवा न्याय और नारी न्याय देश में लागू की जायेगी|

कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को लोकसभा चुनाव जिताना कांग्रेस संगठन की प्राथमिकता है| कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी और जीत सुनिश्चित करेगी| उन्होंने वर्तमान भाजपा सांसद और प्रत्याशी विनोद सोनकर पर सत्ता पर रहते हुए जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है|

उन्होंने कहा कि सांसद ने जमीन कब्जा करना शुरू करने के बाद जनता को बेसहारा छोड़ दिया था| अब समय आ गया है, जनता सांसद को सबक सिखाएगी| गौरव पांडेय ने कहा कि बहुत जल्द शीर्ष नेतृत्व बड़े सेलिब्रेटी नेताओं के कार्यक्रम भी लगाएगा| वहीं कांग्रेस के सिपाही बूथ स्तर तक लड़ेंगे और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाने का काम करेगा|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.