दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में लॉन हैंगर गिरने से हुआ हादसा, 8 लोग घायल

KNEWS DESK- दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास बन रहे लॉन हैंगर का एक हिस्सा टूटकर गिरा| इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं| सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची|  घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है|

घटना की जानकारी देते हुए साउथ दिल्ली के DCP अंकित चौहान ने बताया कि गिरा हुआ हिस्सा काफी बड़ा है| मलबे को हटाने का राहत कार्य जारी है| हादसे में किसी की मौत की खबर नहीं है| वहीं स्टेडियम के गार्ड ने मीडिया से बातचीत में बताया कि गनीमत रही कि जब हादसा हुआ तब अधिकतर मजदूर नाश्ता करने गये हुए थे| इस वजह से बड़ा हादसा होने से टला| कुछ लोग वहां पर टहल रहे थे, वही घायल हुए हैं|

मौके पर एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची| घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है, सभी खतरे से बाहर बताये गये हैं| दमकल विभाग की टीम मौके पर  पहुंचकर मलबा हटाने में लगी हुई है| देखा जा रहा है कि कहीं कोई उसके नीचे न दबा हो|

About Post Author