फेरों के तुरंत बाद दुल्हे ने दुल्हन को साथ ले जाने से किया मना, हैरान कर देने वाली बात आई सामने

KNEWS DESK-  भरतपुर शहर के कामा इलाके में  मंगलवार को शादी के बाद जब दुल्हन की विदाई का समय आया तो दूल्हे ने और उसके पिता ने कहा कि जब तक गाड़ी नहीं दोगे तब तक दुल्हन को नहीं लेकर जाएंगे| दुल्हन के फेरे भी हो गए हैं, ऐसी स्थिति में कहीं दूसरी जगह लड़की की शादी तो नहीं कर सकते| दूल्हा वालों ने सोचा कि लड़की वाले तो अब उनकी डिमांड जरूर पूरा करेंगे| लेकिन, लड़के वालों को ये नहीं पता था, कि आज के जमाने में लड़कियां किसी से नहीं| दुल्हन ने किया ऐसा खतरनाक वार कि दुल्हे वालों का हाल हुआ बेहाल…चलिए बताते हैं आगे का पूरा किस्सा

दुल्हे और उसके पिता की डिमांड सुन दुल्हन ने दूल्हे को पीटने शुरू कर दिया फिर उसके बाद लड़की के भाई और परिवार के अन्य लोगों ने भी दुल्हे को पीटना शुरू किया| मौके पर पुलिस वहां पहुंची कामां थाना पुलिस ने मामले को संभाला और आरोपियों को थाने ले गई|

पुलिस ने बताया कि ढीमर मोहल्ला निवासी कमला देवी ने अपनी बेटी पिंकी की शादी बल्लभगढ़ के कनेरी गांव में रहने वाले चतर सिंह के बेटे प्रदीप से तय की थी| कल रात बरात दुल्हन को ले जाने आई थी|दुल्हन पक्ष के द्वारा दूल्हा पक्ष को सोने चांदी के गहने जरूरी सामान दिया गया था| जो दोनों पक्षों में पहले ही तय हो गया था| लेकिन, उसके बाद दूल्हे के पिता चतर सिंह ने फेरे होने से पहले कुछ और डिमांड कर दी| गांव के लोगों ने और परिवार के लोगों ने मिलकर यह डिमांड पूरी भी कर दी| उसके बाद फेरे हुए| फेरे के बाद आज सवेरे करीब 10:00 बजे दुल्हन पिंकी की विदाई का समय आया तो दूल्हा प्रदीप और उसके पिता चतर सिंह ने हद ही कर दी| उन्होंने कहा, जब तक मोटरबाइक नहीं दोगे और सोने का हार नहीं दोगे तब तक दुल्हन को नहीं लेकर जाएंगे|

पुलिस ने बताया कि पिंकी के पिता की मौत हो चुकी है और उसकी मां कमला देवी उसे जैसे तैसे पाल रही थी और अब गांव के सहयोग से उसकी शादी कर रही थी| ऐसे में गांव वालों ने चतर सिंह और उसके बेटे प्रदीप के सामने खूब मिन्नते की| पिता – पुत्र के हाथ जोड़े और कहा कि अब अगर शादी टूटती है तो दुल्हन कहीं की नहीं रह जाएगी लेकिन पिता-पुत्र नहीं माने उन्होंने पिंकी को ले जाने से मना कर दिया|

यह सब देखकर पिंकी को इतना गुस्सा आया कि पहले उसने दूल्हे को पीटा| फिर लड़की वालों ने पिता-पुत्र को जमकर पीटा| दूल्हे वालों के रिश्तेदार जो  पिता पुत्र को छोड़कर वहां से भाग गए| बाद में किसी ने पुलिस तक यह खबर पहुंचाई तब कामा पुलिस की जीप वहां आई और दूल्हा उसके पिता समेत कई लोगों को पकड़ कर ले गई| मंगलवार की दोपहर में दुल्हन पक्ष ने यह FIR दर्ज करवाई|

About Post Author