बढ़ता अपराध,ऑपरेशन प्रहार !

उत्तराखंड डेस्क रिपोर्ट , देवभूमि उत्तराखंड अपने शांत स्वभाव से जाने जाना वाला प्रदेश है.और महत्वपूर्ण बात ये है की यहाँ की मित्र पुलिस अपने स्वभाव का परिचय हमेशा देती भी आई है.लेकिन कई समय से अब प्रदेश में आबादी बढ़ने के साथ बढ़ता क्राइम ग्र्राफ प्रदेश की चिंता ही नहीं बड़ा रहा साथ ही सरकार और पुलिस प्रशाशन की नींद उड़ा रहा है.आपको बता दे,बीते दिनों हालही में देहरादून के मसूरी रोड स्तिथ एक क्लब में देर रात शुरु हुई एक पार्टी अगले दिन सुबह साढ़े पांच बजे तक चली, जहाँ एक युवती को लेकर काली स्कार्पियों सवार कुछ युवकों की अन्य युवकों से कहासुनी हो गई, क्लब में कार्यरत लोगों और. बाउंसरों द्वारा बीच बचाव करने पर विवाद और बढ़ गया,जिसका परिणाम यह हुआ की गोलिकाण्ड के दौरान सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर जा रहे 70 वर्षीय सेनानिवृत ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी के सीने में गोली जा लगी और कुछ लोगों द्वारा उनको उपचार के लिए देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ उन्हे मृत घोषित कर दिया गया.इसके साथ ही वीकेंड पर होने वाली आपराधिक घटनाओं को रोकने और देर तक खुलने वाले क्लब, बार, होटल और रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई के लिए ‘नाइट स्ट्राइक’ नाम से अभियान चलाया जा रहा है. वीकेंड पर शनिवार रात जब देहरादून पुलिस ‘नाइट स्ट्राइक’ अभियान पर थी तो देर तक खुले बार-रेस्टोरेंट को देखकर वहां रुकी थी और तभी आईजी वाली ये घटना सामने आई.जिस पर अब पुलिस मुख्यालय ने जवाब माँगा है.वही प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात को एक लूट की घटना में दो बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी. प्रेमनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बदमाशों का पीछा किया, बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें प्रेमनगर थाना प्रभारी को गोली लग गई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया और दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया. पुलिस द्वारा थाना प्रभारी और घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया. जहां अस्पताल में बदमाश की इलाज के दौरान मौत हो गई. साथ ही प्रेमनगर थाना प्रभारी और एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है.जिससे लगातार होती अपराधी घटनाओं ने प्रदेश की फिर कानून व्यवस्थाओ को लेकर सवाल खड़े कर दिए है.चर्चा आज इसी पर       वीओ 1 –बुधवार देर रात को थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति के साथ लूट की घटना की और घटना के दौरान व्यक्ति को गोली मार दी. इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो व्यक्ति जिसके द्वारा अपना नाम देवराज बताया गया वो घायल अवस्था में मिला. जिसके द्वारा बताया गया कि अभी-अभी कुछ बदमाशों ने जो काले रंग की गुजरात नंबर की कार में सवार थे, लूटपाट की घटना कर गोली मार कर जंगल की तरफ भागे हैं. बताया कि मेरे से छीने नीले रंग के बैग में मेरे दो लाख रुपए व एक मोबाइल, एक हिसाब किताब की डायरी, आईडी और अन्य कागजात थे जो तमंचे की नोक पर लूट लिए और मुझे गोली मारकर भाग गए हैं.इस विषय पर बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने ऑपरेशन प्रहार शुरू किया था, जिसका नतीजा आज प्रदेश में देखने को मिल रहा है। अपराधी इस प्रदेश से भाग रहे हैं और हमारी सरकार के द्वारा सख़्त कार्रवाई भी की जा रही है। विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर सरकार से जवाब मांग रहा है.

 

वीओ 2 —  बीते कुछ ही दिनों पहले देहरादून के मच्छी बाजार में सरेआम एक युवक द्वारा चापड़ मारकर एक लड़की की हत्या, तिब्बती मार्केट में दिन दहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या, राजपुर रोड के एक जिम में एक युवक की गोली मारकर हत्या और उसी दौरान पछवादून में भी हुई कुछ हत्याओं के सदमे से अभी भी प्रदेश और शहरवासी बाहर नही आये है,वही कुछ दिन बाद सुबह हुए एक ओर गोलिकाण्ड के बीच गई निर्दोष की जान ने एक बार फिर आम नागरिकों को चिंता में डाल दिया था.अब देर रात हुई बदमाश और पुलिस की मुठभेड़ ने राजधानी को देहला कर रख दिया है. प्रदेश की सियासत में भी गर्मगरमी का माहौल बन गया है, जहाँ कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल अब एक बार फिर सत्ता दल पर आरोप लगाते दिखाई दे रहे है. विपक्ष का मानना है की अपराधी खुले आम सरकार के संरक्षण में घूम रहे है जिसके चलते दिन दहाड़े बड़ी बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे है. कांग्रेस का कहना है कि नाइट क्लबों में रात को होने वाली कमाई से भी कही न कही सरकार लाभ ले रही है जिसके चलते सरकार कोई ठोस कार्यवाही न करके केवल खानापूर्ति करने का काम कर रही है. तो वही भाजपा का कहना है कि ऐसे समय में सभी को साथ खड़े होकर कार्य करने की आवश्यकता है. क्योंकि प्रदेश केवल भाजपा का नही विपक्षी दलों का भी है।

उत्तराखंड प्रदेश में बढ़ते आपराधिक मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे है, इसी क्रम में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए देहरादून पुलिस ऑपरेशन प्रहार चला रही है. इसके साथ ही वीकेंड पर होने वाली आपराधिक घटनाओं को रोकने और देर तक खुलने वाले क्लब, बार, होटल और रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई के लिए ‘नाइट स्ट्राइक’ नाम से अभियान चलाया जा रहा है.वही मुख्यमंत्री के कड़े निदेश है की किसी भी वजह से कानून व्यवस्था प्रदेश की ख़राब नहीं होने दी जायेगी ,सवाल यही है की जब सरकार इतना सख्त है तो भी आपराधिक मामले प्रदेश में घटते क्यों नहीं नजर आ रहे है. आखिर ये कौन और कहा से आ रहे अपराधी है, जो प्रदेश की आबो हवा ख़राब कर रहे है. ऐसे में सभी दलों और सरकार को बेहद चिंतन मंथन की जरूरत है. अन्यथा आने वाले समय में प्रदेश का अमन चेन खतरे में पड़ सकता है.

उत्तराखंड डेस्क रिपोर्ट  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *